Hyundai venue vs Honda Amaze: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कार का ट्रेंड लगातर बदल रहा है. हालाकि, आज के समय में आपको इलेक्ट्रिक वाहनों का ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल सकता है. ग्राहकों के पास अब हर बजट और जरूरत के हिसाब से कई विकल्प मौजूद हैं। कोई स्टाइलिश SUV चाहता है, तो कोई आरामदायक और किफायती सेडान की तलाश में रहता है. ऐसे में जब लगभग समान बजट में दो अलग-अलग सेगमेंट की कारें उपलब्ध हों, तो सही विकल्प चुनना और भी मुश्किल हो जाता है.
अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कार लेना चाहते हैं, जिसमें अच्छी माइलेज के साथ ही साथ बेहतरीन फीचर्स भी मिलें तो ऐसे में Hyundai venue vs Honda Amaze में से किसी भी कार को ले सकते है.
फीचर्स में कौन बेहतर?
Hyundai venue में आपको ADAS Level 2 सेफ्टी, dual 12.3 इंच के कर्व डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. केवल यही नहीं, बल्कि इस कार में आपको ड्युअल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले के अलावा पैनेरोमिक सनरूफ भी मिलती है. वहीं, दूसरी तरफ देखें तो Honda Amaze में आपको 1199 सीसी का 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 110 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. देखा जाए तो दोनों ही कारों में आपको किफायती फीचर्स देखने के लिए मिलते हैं.
परफॉर्मेंस में क्या किफायती?
Hyundai Venue में आपको 1.0L Turbo GDi Petrol, 1.2L Kappa MPi Petrol और 1.5L U2 CRDi Diesel का इंजन मिलता है. इसके अलावा इस कार में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स भी दिया जाता है. वहीं, दूसरी तरफ आपको Honda Amaze में आपको 1199 सीसी का 1.2L i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 110 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है.