Home > टेक - ऑटो > Hunter 350 vs XSR 155 कौन सी बाइक रहेगी सेगमेंट की बेस्ट? फीचर्स की तुलना में कौन आगे

Hunter 350 vs XSR 155 कौन सी बाइक रहेगी सेगमेंट की बेस्ट? फीचर्स की तुलना में कौन आगे

अगर आप ऐसी ही कोई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Hunter 350 vs XSR 155 इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.

By: Kunal Mishra | Published: May 6, 2026 6:01:37 PM IST



Hunter 350 vs XSR 155: बाइक चलाना आज के समय में केवल शौक ही नहीं है बल्कि लोगों की जरूरत भी मानी जाती है. हालांकि, बाइक को लेकर भी लोगों की अलग-अलग पसंद हो सकती है. कुछ लोग स्पोर्ट्स बाइक का शौक रखते हैं तो कुछ एडवेंचर और नॉर्मल बाइकें लेना पसंद करते हैं. युवाओं में तो स्पोर्ट्स और एडवेंचर बाइकों का खासा क्रेज देखने के लिए मिलता है. देखा जाए तो रॉयल एनफील्ड की कई बाइकें हैं, जो 350सीसी वाले सेगमेंट में बेस्ट मानी जाती हैं.

अगर आप ऐसी ही कोई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में Hunter 350 vs XSR 155 इन दोनों में से किसी एक को ले सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं इन दोनों बाइकों के बीच के अंतर के बारे में.  

फीचर्स के मामले में क्या रहेगी बेस्ट?

फीचर्स के मामले में बात करें तो वैसे तो दोनों ही बाइकें अपने सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ आती हैं. hunter 350 में आपको 13 लीटर फ्यूल टैंक के साथ ही साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-चैनल ABS भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन मिलता है. हंटर में एलईडी हेडलाइट के साथ ही साथ आपको यूएसबी-सी पोर्ट भी मिल जाएगा. वहीं, बात करें अगर Yamaha XSR 155 की तो इसमें LED headlamp मिलने के अलावा teardrop tank भी दिया जाता है. दोनों ही बाइकों में आपको एक बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे आगे? 

बात की जाए अगर पावर और परफॉर्मेंस की तो दोनों ही बाइकें अच्छी पावर देती हैं. इसके साथ ही साथ सेगमेंट के हिसाब से दोनों की माइलेज भी काफी अच्छी मानी जाती है. hunter 350 में आपको 349cc का J सीरीज का इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर देने के साथ-साथ 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, दूसरी तरफ बात करें अगर XSR 155 आपको 18.4 PS की पावर देने के साथ ही साथ 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करती है. आप अपनी जरूरत के हिसाब से दोनों में से कोई भी बाइक ले सकते हैं. 

Tags:
Advertisement