Home > टेक - ऑटो > Smartphone Storage Tips: फोन में बार-बार फुल हो जाती है स्टोरेज? बिना जरूरी फोटो और वीडियो डिलीट किए ऐसे बनाएं खाली जगह

Smartphone Storage Tips: फोन में बार-बार फुल हो जाती है स्टोरेज? बिना जरूरी फोटो और वीडियो डिलीट किए ऐसे बनाएं खाली जगह

ऐसी स्थिति में नई फोटो खींचने, वीडियो डाउनलोड करने या कोई नया ऐप इंस्टॉल करने में परेशानी होने लगती है. फोन की स्टोरेज फुल होने पर सबसे पहले लोगों के मन में पुरानी फोटो और वीडियो डिलीट करने का ख्याल आता है. चलिए जानते हैं बिना कुछ डिलीट किए फोन में कैसे जगह बनाएं.

By: Kunal Mishra | Published: October 21, 2026 5:57:22 PM IST



Smartphone Storage Tips: फोटो खींचने से लेकर वीडियो रिकॉर्ड करने, ऑनलाइन पेमेंट करने, सोशल मीडिया चलाने, ऑफिस का काम करने और जरूरी दस्तावेज संभालकर रखने तक, लगभग हर काम के लिए फोन का इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि समय के साथ स्मार्टफोन में डेटा लगातार बढ़ता जाता है. शुरुआत में फोन की स्टोरेज पर्याप्त लगती है, लेकिन कुछ महीने इस्तेमाल करने के बाद ही बार-बार स्टोरेज फुल का मैसेज दिखाई देने लगता है.
ऐसी स्थिति में नई फोटो खींचने, वीडियो डाउनलोड करने या कोई नया ऐप इंस्टॉल करने में परेशानी होने लगती है. फोन की स्टोरेज फुल होने पर सबसे पहले लोगों के मन में पुरानी फोटो और वीडियो डिलीट करने का ख्याल आता है. चलिए जानते हैं बिना कुछ डिलीट किए फोन में कैसे जगह बनाएं. 

व्हाट्सएप से फाइलों को हटाएं

व्हाट्सएप फोन की स्टोरेज भरने की एक आम वजह हो सकता है. इस पर रोजाना फोटो, वीडियो, वॉइस नोट, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइलें आती रहती हैं. कई ग्रुप्स में एक ही वीडियो या तस्वीर बार-बार भेजी जाती है. अगर इन फाइलों को अपने आप डाउनलोड होने दिया जाए, तो कुछ समय में फोन की मेमोरी का बड़ा हिस्सा WhatsApp मीडिया से भर सकता है. स्टोरेज खाली करने के लिए व्हाट्सएप खोलें और सेटिंग में जाकर Storage and data विकल्प देखें. इसके बाद Manage storage पर जाएं और कुछ फाइलों को हटा दें. 

कम इस्तेमाल होने वाले ऐप्स को हटाएं

फोन में कई ऐसे ऐप्स होते हैं, जिन्हें किसी खास काम के लिए इंस्टॉल किया जाता है और बाद में उनका इस्तेमाल नहीं होता. उदाहरण के लिए, किसी यात्रा के लिए डाउनलोड किया गया ऐप, पुराना गेम, फोटो एडिटिंग ऐप या ऐसा टूल जिसे महीनों से नहीं खोला गया है. ये ऐप्स न सिर्फ अपने इंस्टॉलेशन के लिए जगह लेते हैं, बल्कि इनके साथ सेव हुआ डेटा भी स्टोरेज का इस्तेमाल कर सकता है. फोन की स्टोरेज सेटिंग्स में जाकर देखें कि कौन-से ऐप्स ज्यादा जगह ले रहे हैं। इसके बाद उन ऐप्स की पहचान करें, जिनकी अब जरूरत नहीं है. 

Advertisement