Home > टेक - ऑटो > हेलमेट में घुस गई है गंदगी? चिपचिपाहट हटाने के लिए ऐसे करें हेल्मेट की सफाई, जरूर बरतें कुछ सावधानियां

हेलमेट में घुस गई है गंदगी? चिपचिपाहट हटाने के लिए ऐसे करें हेल्मेट की सफाई, जरूर बरतें कुछ सावधानियां

यह सुरक्षा के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी जरूरी होता है. इसलिए आपको हेलमेट को भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं हेलमेट से बदबू निकालने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: May 6, 2026 4:38:41 PM IST



How to clean helmet dirt: ट्रैफिक नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर आपने बाइक पर हेलमेट नहीं पहना है या फिर कार ड्राइव करते समय सीट बेल्ट नहीं लगा रहे हैं तो ऐसे में ट्रैफिक पुलिस द्वारा आपका चालान काटा जा सकता है. लेकिन, अगर आप लंबे समय तक हेलमेट पहनकर रखते हैं तो इससे हेलमेट में धूल-मिट्टी जाने के साथ ही साथ बदबू भी आ सकती है. वहीं, अगर आप चिलचिलाती गर्मी में पसीने में हेलमेट पहनते हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर पसीने और गंदगी जमा हो सकती है.

यह सुरक्षा के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी काफी जरूरी होता है. इसलिए आपको हेलमेट को भी समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं हेलमेट से बदबू निकालने के लिए कौन से तरीके अपनाने चाहिए. 

1. पैडिंग को करें साफ 

अगर आप रोजाना एक ही हेलमेट पहनते हैं तो ऐसे में अंदर की पैडिंग को निकालना बेहद जरूरी होता है. पैडिंग निकाल देने से हेलमेट साफ हो जाता है. इसके लिए आपको सबसे पहले हेलमेट के अंदर की लाइनिंग और पैडिंग को निकाल देना चाहिए. अगर आप लंबे समय तक हेलमेट को पहनकर रखते हैं और साफ नहीं करते तो ऐसा करने की गलती न करें. 

2. विजर की करें सफाई 

अगर आप नियमिततौर पर हेलमेट पहनते हैं तो ऐसे में विजर की नियमिततौर पर सफाई करते रहना बेहद जरूरी है. दरअसल, विजर की सफाई नहीं करने से शीशे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जम जाती है. इससे कई बार हादसा होने का भी खतरा बना रहता है. विजर की सफाई करने के लिए आपको एक क्लीनर लाकर शीशे पर गीले कपड़े की मदद से पोछना चाहिए. 

3. शैंपू या साबुन से कर सकते हैं साफ 

अगर आप हेलमेट को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए शैंपू के साथ-साथ साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप गुनगुने पानी में थोड़ा सा शैम्पू मिलाकर पैडिंग को धीरे-धीरे साफ करें. अगर आप हेलमेट को साफ करने के लिए आप केमिकल या फिर डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा न करें. हेलमेट के बाहरी हिस्से पर भी शैंपू और साबुन लगाकर साफ कर सकते हैं. 

Advertisement