Home > टेक - ऑटो > 10 लाख की कार मिलेगी आधे से भी सस्ती, कैसे खरीदें बैंक की नीलाम वाली गाड़ियां, जानें e-Auction का पूरा प्रोसेस

10 लाख की कार मिलेगी आधे से भी सस्ती, कैसे खरीदें बैंक की नीलाम वाली गाड़ियां, जानें e-Auction का पूरा प्रोसेस

हममें से बहुत कम लोग जानते हैं कि सरकार द्वारा समय-समय पर पुरानी या बैंक द्वारा जब्त की गई गाड़ियों की नीलामी की जाती है. यह नीलामी केवल कार की ही नहीं बल्कि, अन्य वाहनों की भी होती है. चलिए बताते हैं आप कहां और कैसे इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: July 8, 2026 7:00:01 PM IST



E Auction Cars: आज के समय में नई कार लेना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है, जिसे पूरा न किया जा सके. अब कार लेना पहले जितना मुश्किल काम नहीं रहा. लेकिन, आज भी कई लोगों का बजट बिलकुल टाइट रहता है, जिसके चलते वे अच्छी या अपनी पसंदीदा कार को नहीं ले पाते हैं. अगर आप सस्ती और अच्छी कंडीशन वाली कार लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में सरकारी नीलामी में भी अपना हाथ आजमा सकते हैं. सरकारी नीलामी में हिस्सा लेकर आप काफी बेहतरीन डील ग्रैब कर सकते हैं.

हममें से बहुत कम लोग जानते हैं कि सरकार द्वारा समय-समय पर पुरानी या बैंक द्वारा जब्त की गई गाड़ियों की नीलामी की जाती है. यह नीलामी केवल कार की ही नहीं बल्कि, अन्य वाहनों की भी होती है. चलिए बताते हैं आप कहां और कैसे इसमें हिस्सा ले सकते हैं. 

कैसे ले सकते हैं नीलामी वाली गाड़ियां? 

भारत में नीलामी वाली गाड़ियां आप सरकारी प्लेटफॉर्म की मदद से ले सकते हैं. इसके लिए आप e-auction पोर्टल के साथ ही साथ बैंक की वेबसाइट्स पर भी जाकर इन कारों की पूरी लिस्ट और इनकी नीलामी की तारीख आदि के बारे में जान सकते हैं. इसके अलावा आप MSTC (Metal Scrap Trade Corporation) जैसी कुछ सरकारी वेबसाइट पर जाकर भी डिटेल ले सकते हैं. कार की डिटेल में आपको कीमत से लेकर अन्य जानकारियां भी दी गई हैं. इसके बाद आप ई-ऑक्शन में हिस्सा लेकर इन कारों को किफायती कीमत में खरीद सकते हैं. 

किस कीमत पर मिलेंगी ये गाड़ियां? 

नीलामी वाली गाड़ियों को खरीदने के लिए आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा. देखा जाए तो यह गाड़ियां आपको मार्केट रेट  से काफी कम कीमत में मिल जाएंगी. कई बार यह कारें आधी या फिर आधे से भी कम कीमत में मिल जाती हैं. इसके लिए आपको एक छोटा सिक्योरिटी अमाउंट जमा कराना होगा, जिसे EMD कहा जाता है. इसके बाद आप ऑक्शन में अपनी पसंद की कार की बोली लगवा सकते हैं.  

Advertisement