How many tons of AC is better: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अक्सर ठंडक के लिए अलग-अलग तरीके निकालने लगते हैं. गर्मियों से बचने के लिए सबसे बेहतर तरीका नही माना जाता है. लेकिन, आजकल AC की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं. लेकिन, AC लेते समय हमें कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए. AC खरीदते समय ब्रांड, कीमत और फीचर्स पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सबसे जरूरी यानि यह भूल जाते हैं कि आखिर कितने टन का ऐसी लेना सही रहता है. टन न केवल आपके कमरे को ठंडा करता है बल्कि, आपके बिजली के बिल के खर्च को भी कम ज्यादा करने में अहम भूमिका निभाता है.
अगर आप ज्यादा टन का ऐसी लेते हैं तो ऐसे में हो सकता है कि आपका बिजली का बिल ज्यादा आए. इसलिए चलिए सबसे पहले ये जान लेते हैं कि कितने टन का ऐसी लेना आपके लिए किफायती रह सकता है.
कितने टन का AC लेना रहेगा सही?
अक्सर लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि कितने टन की ऐसी लेना उनके लिए ठीक रहेगा. देखा जाए तो यह पूरी तरह से आपके कमरे के साइज और लोकेशन पर निर्भर करता है कि आपको कितने टन की ऐसी लेनी चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपका कमरा 100 से 120 Sqft का है तो ऐसे में आपके लिए 1 टन की ऐसी भी परफेक्ट रह सकती है. वगीं, अगर आपका कमरा 120 से लेकर 180 Sqft है तो ऐसे में 1.5 टन का ऐसी आपके लिए ठीक रहेगा. वहीं, अगर आपका कमरा 180 से 280 Sqft है तो ऐसे में आपके लिए सबसे सटीक रहेगा कि आप 2 टन का ऐसी लगवा लें.
किससे होगी बिजली की बचत
देखा जाए तो जितने कम टन का ऐसी इस्तेमाल किया जाए बिजली का बिल उतना कम आता है. अगर आप 1 टन का ऐसी लेते हैं तो इससे बिल काफी कम आएगा. वहीं, अगर आप 2 से 2.5 टन का ऐसी ले लेते हैं तो ऐसी स्थिति में बिजली का बिल सामान्य से काफी ज्यादा आएगा. क्योंकि, आमतौर पर 1 टन के ऐसी ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं, जो बिजले के बिल को कम करने की क्षमता रखते हैं.