Home > टेक - ऑटो > Car Care Tips: कार में Coolant कैसे करता है काम? खत्म हो जाए तो क्या करें और इसकी कमी से गाड़ी में क्या हो सकते हैं नुकसान

Car Care Tips: कार में Coolant कैसे करता है काम? खत्म हो जाए तो क्या करें और इसकी कमी से गाड़ी में क्या हो सकते हैं नुकसान

कार में कूलेंट ठीक ऐसा ही काम करता है. कार में कूलेंट अगर ठीक तरीके से काम न करे तो संभव है कि कार ठीक तरह से काम नहीं करेगी या फिर गाड़ी की परफॉर्मेंस में भी समस्या आ सकती है. चलिए जानते हैं आखिर कार में कूलेंट कैसे काम करता है.

By: Kunal Mishra | Published: August 21, 2026 1:17:19 PM IST



Car Care Tips: कार के इंजन को लंबे समय तक सही तरीके से चलाने के लिए सिर्फ इंजन ऑयल, पेट्रोल या डीजल ही जरूरी नहीं होता. बल्कि, इंजन के अंदर तापमान को नियंत्रित रखना भी उतना ही जरूरी है. जब कार चलती है, तो इंजन के अंदर लगातार ईंधन जलता है और इससे काफी मात्रा में गर्मी पैदा होती है. अगर इस गर्मी को समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो इंजन का तापमान खतरनाक लेवल तक पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में इंजन के कई जरूरी हिस्सों को नुकसान हो सकता है और वाहन बीच रास्ते में भी बंद पड़ सकता है.
कार में कूलेंट ठीक ऐसा ही काम करता है. कार में कूलेंट अगर ठीक तरीके से काम न करे तो संभव है कि कार ठीक तरह से काम नहीं करेगी या फिर गाड़ी की परफॉर्मेंस में भी समस्या आ सकती है. चलिए जानते हैं आखिर कार में कूलेंट कैसे काम करता है. 

कार में Coolant कैसे काम करता है?

कार का कूलिंग सिस्टम एक चक्र की तरह काम करता है. इंजन चलने पर कूलेंट इंजन के अंदर बने रास्तों से होकर गुजरता है और इंजन से गर्मी अपने अंदर लेता है. इसके बाद गर्म कूलेंट रेडिएटर की तरफ जाता है. रेडिएटर में हवा के संपर्क और फैन की मदद से कूलेंट की गर्मी कम होती है. कूलिंग का इसी तरीके से काम करना सही माना जाता है.
वहीं, अगर कूलेंट खत्म हो जाए तो ऐसे में इंजन से पैदा होने वाली गर्मी का पर्याप्त मात्रा में बाहर निकालना मुश्किल हो सकता है. इसका सबसे बड़ा असर इंजन के तापमान पर पड़ता है. ऐसे में डैशबोर्ड पर तापमान बढ़ने का संकेत दिखाई दे सकता है और कुछ मामलों में इंजन ओवरहीट हो सकता है. 

Coolant की कमी से कार में क्या नुकसान हो सकते हैं?

देखा जाए तो कूलेंट की कमी होने पर कार को कई तरीकों से नुकसान पहुंच सकता है. ऐसी स्थिति में इंजन ओवरहीट हो सकता है साथ ही साथ इंजन के कुछ पार्ट्स को भी नुकसान पहुंच सकता है. केवल यही नहीं, कूलेंट अगर कम हो तो ऐसे में Head Gasket को नुकसान हो सकता है इसके साथ ही साथ इंजन की परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. इसलिए आपको कूलेंट को हमेशा चेक करते रहना चाहिए. 

Advertisement