15
Budget Friendly Cars: आज के समय में कार खरीदना सिर्फ आने-जाने का साधन चुनना नहीं रह गया है. बल्कि, कार में फीचर्स, परफॉर्मेंस के साथ ही साथ सेफ्टी भी होनी चाहिए. कार हमेशा फीचर्स और लुक आदि देखकर ही लेनी चाहिए. खासकर Gen Z यानी युवा खरीदारों के लिए कार में डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी के साथ-साथ ड्राइविंग एक्सपीरियंस जैसे कई पहलू मायने रखते हैं.
युवा ग्राहक ऐसी कार चाहते हैं, जो देखने में आकर्षक हो, फीचर्स के मामले में आधुनिक हो और रोजमर्रा के इस्तेमाल में जेब पर ज्यादा बोझ भी न डाले. यही वजह है कि भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 10 लाख रुपये से कम कीमत वाली कारों की मांग लगातार चर्चा में रहती है. चलिए जानते हैं Gen Z की पसंद की कौन सी कारें हैं.
1. Maruti Suzuki Fronx
Gen Z को मारुति सुजुकी की फ्रोंक्स कूपे-एसयूवी काफी पसंद आ रही है. युवाओं में इस कार को लेकर काफी क्रेज है. दरअसल, इसका डिजाइन और मस्कुलर लुक युवाओं को काफी आकर्षक लग रहा है. केवल यही नहीं बल्कि, इस कार में आपको कई जबरदस्त और बेहतरीन फीचर्स भी देखने के लिए मिलते हैं. फ्रोंक्स में आपको कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ हेड-अप-डिस्प्ले भी मिलता है.
2. Tata Punch
पिछले कुछ समय से टाटा पंच की सेल काफी तेजी से बढ़ी है. Gen Z खरीदारों के लिए टाटा पंच एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित हो रही है. दरअसल, इसका लुक और 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग युवाओं को काफी आकर्षक लगती हैं. इस कार में आपको सनरूफ से साथ ही साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखने के लिए मिलता है. इस कार की शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपये है.
3. Kia Sonet
युवाओं में पिछले कुछ समय में किआ सोनट कार भी काफी लोकप्रिय बनी है. इस कार का मस्कुलर लुक और डिजाइन Gen Z को काफी पसंद आ रहा है. किआ सोनट में आपको एलईडी हेडलाइट्स, ड्राइव मोड्स, सनरूफ वेंटिलेटेड सीट्स के साथ ही साथ अन्य भी कई बेहतरीन ऑप्शन्स मिलते हैं. इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होती है.