Home > टेक - ऑटो > OTT लवर्स की मौज..फ्री में मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, बस करना होगा ये आसान काम

OTT लवर्स की मौज..फ्री में मिल रहा Netflix सब्सक्रिप्शन, बस करना होगा ये आसान काम

जो लोग Flipkart चलाते हैं उनके लिए एक खबर है कि उन्हें अब Netflix पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं. आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों है और क्या आपको भी ये फायदा मिल सकता है-

By: Sanskriti Jaipuria | Published: June 3, 2026 3:52:49 PM IST



अगर आप Flipkart पर अक्सर शॉपिंग करते रहते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छी खबर है. कंपनी अपने Pus मेंबर्स को फ्री में Netflix सब्सक्रिप्शन दे रही है, लेकिन इसे पूरा करने के लिए कुछ शर्ते रखी गई हैं. आइए जानते हैं कि वो शर्तें क्या हैं. जैसा की अभी आपको बताया कि ये ऑफर बस प्लस वालों को मिल रहा है इसलिए ऐप पर अब ‘Join Waitlist’ का ऑप्शन दिखने लगा है, जिससे ये तो साफ हो गया है कि इस ऑफर को काफी लोग ले रहे हैं. फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन पाने के लिए लोगों को Flipkart पर 4 ऑडर पूरे करने होंगे और हर ऑडर का दाम 299 से ज्यादा का होना चाहिए.

अपने ऑफर को पाने के लिए ये जरूरू नहीं कि आप ऑडर Flipkart के मेन ऐप से ही करें, आप इसे Flipkart Minutes और Flipkart Grocery से भी कर सकते हैं. इन ऐप की वजह से 4 ऑडर को पूरा करना काफी आसान हो जाएगा. अगर आपने कोई ऑडक कैंसिल कर दिया या फिर ऑडर आने के बाद आप उसे रिटर्न करते हैं तो वो नहीं माने जाएंगे.

Netflix का कौन सा प्लान मिलेगा?

जब आप अपना काम यानी शर्तों को पूरा कर लेंगे तो आपको Netflix Mobile प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. आपकी जानाकरी के लिए बता दें कि ये Netflix का एंट्री-लेवल प्लान है, इसे आप सिर्फ फोन पर ही यूज कर सकते हैं. इस प्लान की वजह से आप सारे कंटेंट सिर्फ फोन पर ही देख सकते हैं, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या बड़ी स्क्रीन पर स्ट्रीमिंग नहीं हो सकेगी.

कैसी होगी वीडियो की क्वालिटी ?

Flipkart द्वारा मिल रहा ये प्लान अच्छी और स्टैंडर्ड वीडियो क्वालिटी को सपोर्ट करता है. मतलब की लोगों को अच्छे लेवल की वीडियो क्वालिटी मिलेगी, लेकिन हाई-एंड फीचर्स और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट नहीं मिलेगा.

Netflix का मोबाइल प्लान कितने का है?

Netflix अपने ऐप पर Mobile प्लान को 149 रुपये हर महीने की कीमत पर बेचता है और यही ऑफर flipkart अपने 4 ऑडर पूरा करने पर दे रहा है. ऐसे में अगर आप के 4 ऑडर आसानी से पूरे हो रहे हैं तभी आप ये ऑफर लें वर्ना आप खुद 149 की कीमत पर ले सकते हैं.

Advertisement