Home > टेक - ऑटो > Fake Stickers in Car: कार पर फर्जी तरीके से PRESS या POLICE का स्टीकर लगाना पड़ सकता है महंगा, जानें कितने रुपये का कटेगा चालान

Fake Stickers in Car: कार पर फर्जी तरीके से PRESS या POLICE का स्टीकर लगाना पड़ सकता है महंगा, जानें कितने रुपये का कटेगा चालान

कई मामलों में चालान के साथ-साथ कार को जब्त भी किया जा सकता है, लेकिन तब जब आप फर्जी तरीके से स्टीकर लगाकर चलते हैं. अगर आप वास्तव में प्रेस, पुलिस या फिर वकालत आदि के पेशे से जुड़े हैं तो ऐसे में अपनी कार में स्टीकर लगवा सकते हैं. चलिए जानते हैं फर्जी तरीके से स्टीकर लगाकर चलने वालों के लिए कितना चालान कट सकता है.

By: Kunal Mishra | Published: August 6, 2026 12:03:19 PM IST



Fake Stickers in Car: आजकल कई लोग अपनी कार में “PRESS”, “POLICE”, “ADVOCATE” या कई बार भारत सरकार लिखवाते हैं. कुछ लोग वास्तव में इन सेवाओं से जुड़े होते हैं, जबकि कई लोग बिना किसी अधिकार के सिर्फ रौब जमाने या ट्रैफिक में आसानी पाने की उम्मीद में ऐसे स्टीकर लगवा लेते हैं. ऐसा करना सिर्फ गलत ही नहीं बल्कि, कानूनी रूप से भी परेशानी का कारण बन सकता है. अगर कोई बिना अधिकार के अपनी कार पर प्रेस, पुलिस या किसी सरकारी विभाग का स्टीकर लगाकर कार चलाता है, तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा उसपर कार्रवाई की जा सकती है.

कई मामलों में चालान के साथ-साथ कार को जब्त भी किया जा सकता है, लेकिन तब जब आप फर्जी तरीके से स्टीकर लगाकर चलते हैं. अगर आप वास्तव में प्रेस, पुलिस या फिर वकालत आदि के पेशे से जुड़े हैं तो ऐसे में अपनी कार में स्टीकर लगवा सकते हैं. चलिए जानते हैं फर्जी तरीके से स्टीकर लगाकर चलने वालों के लिए कितना चालान कट सकता है. 

कितने रुपये का कट सकता है चालान? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपनी कार में फर्जी तरीके से प्रेस या फिर पुलिस आदि लिखवाकर सड़क पर चलते हैं तो ऐसे मं मोटर व्हीकल एक्ट (Motor Vehicle Act) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना या फिर चालान किया जा सकता है. वहीं, अगर आप स्टीकर को नहीं निकलवाते हैं और बार-बार उसी गलती को दोहराते हैं तो ऐसे में आपकी कार को सीज भी किया जा सकता है. इसलिए अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आदत आपको न केवल चालान भरने पर मजबूर कर सकती है बल्कि, कानूनी पचड़े में भी डाल सकती है. 

किन लोगों को ही मिलता है ऐसा स्टीकर लगाने का अधिकार?

बात करें अगर कि प्रेस, पुलि,स आदि के स्टीकर कौन लगवा सकता है तो अगर आप वास्तव में किसी मीडिया ग्रुप से जुड़े हैं और पत्रकार हैं तो आप अपनी कार पर प्रेस या पत्रकार का स्टीकर लगवाकर यात्रा कर सकते हैं. लेकिन, ऐसा हर मामले में नहीं होता है. इसके लिए सिर्फ पत्रकार होना ही पर्याप्त नहीं होता है. कई संस्थानों के अपने नियम होते हैं और हर प्रेस कार्ड वाहन पर प्रेस स्टीकर लगाने की परमिशन नहीं देता. इसी तरह पुलिस या सरकारी कर्मचारी होने का मतलब भी यह नहीं कि निजी वाहन पर मनचाहा स्टीकर लगाया जा सकता है.

Advertisement