Home > टेक - ऑटो > EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जून के महीने में बिकीं 3 लाख से ज्यादा EV गाड़ियां

EV Sales: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जून के महीने में बिकीं 3 लाख से ज्यादा EV गाड़ियां

आंकड़ों के मुताबिक जून में भारत में कुल 3 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है. इलेक्ट्रिक कारों की सेल में केवल कारें ही नहीं बल्कि, बाइक, ऑटो और कमर्शियल वाहन भी शामिल हैं.

By: Kunal Mishra | Published: July 8, 2026 12:43:01 PM IST



EV Sales June 2026: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है. अब लोग पेट्रोल-डीजल को छोड़कर ईवी गाड़ियों की तरफ रुख कर रह हैं. इस बात का पता जून 2026 के महीने में हुई इलेक्ट्रिक वाहनों की बंपर सेल से लगता है. जी हां, पिछले महीने यानि जून में इलेक्ट्रिक वाहनों ने सेल का मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की सेल ने एक अलग ही लेवल का रिकॉर्ड बनाया है.

आंकड़ों के मुताबिक जून में भारत में कुल 3 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है. इलेक्ट्रिक कारों की सेल में केवल कारें ही नहीं बल्कि, बाइक, ऑटो और कमर्शियल वाहन भी शामिल हैं. 

पिछले साल की तुलना में 21.83 फीसदी ज्यादा बिक्री 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल इलेक्ट्रिक वाहनों की जितनी बिक्री हुई थी, उसके मुकाबले इस साल बिक्री में 21.83 फीसदी का इजाफा हुआ है. इलेक्ट्रिक बाजार की हिस्सेदारी भी पहली बार 12 फीसदी के आंकड़े को पार कर गई है. केवल यही नहीं बल्कि, पूरे देश में 25,57,234 ईवी वाहनों की कुल रिटेल बिक्री हुई है. FADA के आंकड़े बताते हैं कि पैसेंजर व्हीकल (कार और SUV) सेगमेंट में EV कारों की रिटेल बिक्री रिकॉर्ड 31,823 यूनिट दर्ज की गई है. वहीं, देखा जाए तो  हाइब्रिड के साथ-साथ CNG गाड़ियों की कुल हिस्सेदारी ईवी मार्केट में कुल 40.35 फीसदी तक पहुंच गई है. 

किस वाहन की बिक्री सबसे ज्यादा? 

रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक आदि यानि टू-व्हीलर की बिक्री कुल 1,93,735 यूनिट हुई है. वहीं, जून 2025 में इन वाहनों की कुल संख्या केवल 1,10,719 यूनिट थी, जोकि इस बार की तुलना में काफी कम थी. वहीं, जून 2026 में 31,823 इलेक्ट्रिक कारों की रिटेल बिक्री हुई है, जोकि पिछले साल केवल 15,318 यूनिट ही थी. देखा जाए तो इस पिछले साल की तुलना में इस साल की बिक्री दोगुने से भी ज्यादा हो गई है.

Advertisement