Home > टेक - ऑटो > Delhi’s New Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, कोर्ट में अपील करने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

Delhi’s New Traffic Rules: दिल्ली में ट्रैफिक नियम हुए सख्त, कोर्ट में अपील करने से पहले भरना होगा 50% जुर्माना

Delhi's New Traffic Rules: अब आप बिना चालान भरे हुए कोर्ट नहीं जा सकते हैं. अब राजधानी में सड़कों के नियम तोड़ने वालों पर सिकंजा कसा जाएगा, जिससे ट्रैफिक नियमों का कम से कम उल्लंघन किया जाएगा. चलिए जानते हैं ट्रैफिक नियमों में कौन से बदलाव हुए हैं.

By: Kunal Mishra | Last Updated: May 6, 2026 1:15:05 PM IST



Delhi’s New Traffic Rules: दिल्ली में अक्सर ट्रैफिक की अनदेखी के मामले सामने आते रहते हैं. हालांकि, सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों से जुड़े सभी जरूरी कदम समय-समय पर उठाए जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दिल्ली में ट्रैफिक चालान के नियमों को और भी ज्यादा सख्त कर दिए गए हैं. माना जा रहा है कि अब कोर्ट में अपील करने से पहले चालान का आधा यानि 50 फीसदी तक जुर्माना भरना जरूरी होगा. इससे चालान का सिस्टम पहले के मुकाबले और ज्यादा डिजिटल हो जाएगा.

अब आप बिना चालान भरे हुए कोर्ट नहीं जा सकते हैं. अब राजधानी में सड़कों के नियम तोड़ने वालों पर सिकंजा कसा जाएगा, जिससे ट्रैफिक नियमों का कम से कम उल्लंघन किया जाएगा. चलिए जानते हैं ट्रैफिक नियमों में कौन से बदलाव हुए हैं. 

ट्रैफिक नियमों में क्या हुए हैं बदलाव?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रैफिक नियमों में कई बड़े बदलाव देखे जा रहे हैं. पहले नियम तोड़ने के बाद चालान भरने का कोई निर्धारित समय नहीं था, लेकिन अब 45 दिनों के अंदर सेटलमेंट करना जरूरी है. यानि आपको चालान कटने से लेकर 45 दिनों के अंदर में ही चालान भरना जरूरी होगा. अगर आपने 45 दिनों के भीतर चालान नहीं भरा तो ऐसे में चालान को ऑटोमैटिक स्वीकार मान लिया जाएगा और उसका भुगतान करना जरूरी होगा. इससे ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का सिलसिला काफी हद तक कम हो पाएगा. 

ये भी पढ़ें: कौन हैं Google की नौकरी छोड़ने वाली अनु शर्मा? एक पोस्ट ने इंटरनेट पर छेड़ी करियर को लेकर बहस

चालान भरने में देरी करना पड़ सकता है भारी 

अगर आपने चालन भरने में देरी की तो ऐसे में आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी खतरे में आ सकता है. दरअसल, समय सीमा के भीतर चालान नहीं भरने पर आपका लाइसेंस और गाड़ी की RC से जुड़ी सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया जाएगा. इसके साथ ही अगर सालभर में 5 बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा जाएगा तो ऐसे में ड्राइविंग लाइसेंस को सस्पेंड भी किया जा सकता है. कुछ मामलों में गाड़ी से जुड़ी सेवाओं जैसे लाइसेंस का रिन्युअल, रजिस्ट्रेशन, रोड टैक्स भरने के साथ ही साथ कुछ अन्य प्रक्रियाओं को भी रोका जा सकता है.

Advertisement