Home > टेक - ऑटो > Upcoming Cars: नई कार लेने का है प्लान? सितंबर 2026 में लॉन्च होंगी कई बेहतरीन गाड़ियां, पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक तक शामिल

Upcoming Cars: नई कार लेने का है प्लान? सितंबर 2026 में लॉन्च होंगी कई बेहतरीन गाड़ियां, पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक तक शामिल

Car Launch In September 2026: इसलिए अगर आपने अगस्त में गाड़ी लेने के फैसले को टाल दिया है तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है क्योंक , अब आप और भी अच्छी और अपग्रेडेड कारें ले सकते हैं. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से लेकर कई इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

By: Kunal Mishra | Last Updated: August 31, 2026 4:41:04 PM IST



Upcoming Cars | Car Launch In September 2026: अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए सितंबर का महीना ज्यादा बेहतर हो सकता है. गाड़ी लेने के लिहाज से अगला महीना इसलिए भी बेहतर है क्योंकि, इस महीने कई नई गाड़ियां लॉन्च होने जा रही हैं. भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सितंबर का महीना नई कारों और अपडेटेड मॉडल्स के लिहाज से काफी व्यस्त रहने वाला है. इस महीने में प्रीमियम हैचबैक से लेकर कई दमदार और लग्जरी SUV कारें भी लॉन्च की जा रही हैं.
इसलिए अगर आपने अगस्त में गाड़ी लेने के फैसले को टाल दिया है तो यह आपके लिए अच्छा हो सकता है क्योंक , अब आप और भी अच्छी और अपग्रेडेड कारें ले सकते हैं. इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड से लेकर कई इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

1. Maruti Baleno Facelift

ग्राहक लंबे समय से Maruti Baleno Facelift के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. अब इस कार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा रहा है. माना जा रहा है कि हैचबैक के एक्सटीरियर में मामूली बदलाव देखने को मिल सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, Baleno में पहली बार CNG-AMT कॉम्बिनेशन भी मिलने की उम्मीद है. उम्मीद है कि इस कार को 5 सितंबर यानि शनिवार को लॉन्च किया जा सकता है. इसमें Level 1 ADAS के साथ ही  हेडलैंप, बंपर और अलॉय व्हील मिल जाएंगे. 

2. Kia Sorento

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kia Sorento को 4 सितंबर 2026 यानि शुक्रवार को लॉन्च किया जा सकता है. इसमें आपको 19-इंच के अलॉय व्हील्स, Y-शेप DRLs वाली LED लाइट्स के साथ ही साथ 12.3-इंच की दो कनेक्टेड स्क्रीन और ADAS सेफ्टी, फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं. इसमें आपको वेंटिलेटेड सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की भी उम्मीद की जा रही है. 

3. BMW 7 Series और i7 Facelift

अगले महीने BMW 7 Series और i7 Facelift को भी लॉन्च किया जा सकता है. माना जा रहा है कि इसका नया फेसलिफ्ट मॉडल 11 सितंबर को लॉन्च होगा. इसमें आपको नया स्प्लिट LED हेडलैंप, इल्यूमिनेटेड ग्रिल, नए साइड स्कर्ट्स के साथ ही साथ इंटीरियर में 17.9-इंच की टचस्क्रीनभी मिल जाएगी. इसमें आपको 14.6-इंच की पैसेंजर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी भी ऑफर की जा सकती है. 

4. Slavia Facelift

अगर आप अगले महीने कोई नई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Slavia Facelift लेना काफी किफायती हो सकती है. इस कार में आपको अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ ही साथ LED DRLs भी मिल जाते हैं. माना जा रहा है कि यह कार सितंबर में ही लॉन्च की जाएगी. 

Advertisement