Home > टेक - ऑटो > Nitrogen Air in Tyres: क्या वाकई नाइट्रोजन एयर से बढ़ता है कार का माइलेज? फैक्ट में जानें सच्चाई

Nitrogen Air in Tyres: क्या वाकई नाइट्रोजन एयर से बढ़ता है कार का माइलेज? फैक्ट में जानें सच्चाई

कुछ लोगों का मानना है कि नाइट्रोजन हवा साधारण हवा से कई मामलों में न केवल बेहतर होती है बल्कि, कार की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाने में मदद करती है. हालांकि, कुछ लोग इस बात को केवल एक ट्रेंड मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. चलिए जानते हैं नाइट्रोजन एयर से कार की माइलेज बढ़ती है या फिर नहीं.

By: Kunal Mishra | Published: June 2, 2026 6:44:49 PM IST



can nitrogen in tyres increase car mileage: सफर करने से पहले आपको हमेशा अपने कार के टायरों की हवा चेक करा लेना चाहिए. टायर का ध्यान नहीं रखने पर कई बार आपको रात या फिर रास्ते में समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आजकल पेट्रोल पंप और टायर सर्विस सेंटर पर आपने अक्सर सुना होगा कि टायरों में नाइट्रोजन भरवाने से कार का माइलेज बढ़ जाता है. लेकिन, क्या वास्तव में ऐसा होता है. अगर हां, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके पीछे की सच्चाई के बारे में बताएंगे.

कुछ लोगों का मानना है कि नाइट्रोजन हवा साधारण हवा से कई मामलों में न केवल बेहतर होती है बल्कि, कार की परफॉर्मेंस को भी बढ़ाने में मदद करती है. हालांकि, कुछ लोग इस बात को केवल एक ट्रेंड मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. चलिए जानते हैं नाइट्रोजन एयर से कार की माइलेज बढ़ती है या फिर नहीं. 

क्या है नाइट्रोजन एयर? 

सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि आखिर नाइट्रोजन एयर क्या होती है. आसान शब्दों में समझें तो जिस हवा को हम टायर में भरवाते हैं वह असल में 78 फीसदी नाइट्रोजन और 21 प्रतिशत ऑक्सी जन होती है. लेकिन, अगर आप केवल नाइट्रोजन को ही टार में हवा के तौर पर भरवाते हैं तो ऐसे में टायरों में केवल शुद्ध नाइट्रोजन ही जाता है. शुद्ध नाइट्रोजन में मॉइश्चर और ऑक्सीजन की मात्रा बेहद कम होती है. बारीकी से समझें तो साधारण हवा और नाइट्रोजन में बहुत बड़ा अंतर नहीं है. इसलिए नाइट्रोजन कोभी टायर में भरवाया जा सकते हैं. 

क्या नाइट्रोजन भरवाने से माइलेज बढ़ता है? 

यह सवाल आमतौर पर बहुत से लोगों के मन में होता है कि क्या नाइट्रोजन भरवाने से कार की माइलेज बढ़ जाती है. एक्सपर्ट बताते हैं कि कार के टायर में अगर नाइट्रोजन भरवाया जाए तो ऐसे में माइलेज में कोई बहुत ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलता है. हालांकि, इससे कार को कुछ फायदे जैसे लंबे समय तक टायर का दबाव स्थिर बना रहता है. इसके साथ ही साथ न केवल टायर की लाइफ बढ़ सकती है बल्कि, काफी हद तक कार गर्मियों में बेहतर प्रदर्शन भी कर सकती है. 

Tags:
Advertisement