Best Electric Scooters: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखे जा रहे हैं. पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों से छुटकारा पाने के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रख कर रहे हैं. पिछले महीने यानि जून 2026 में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल 3 लाख से भी ज्यादा सेल हुई है. इसमें कार से लेकर टू-व्हीलर्स तक सबकुछ शामिल हैं. आजकल मानसून के मौसम में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की भी मांग तेजी से बढ़ रही है. अगर आप बारिश में ऐसे स्कूटर्स लेना चाह रहे हैं, जोकि परफॉर्मेंस के साथ ही कीमत में भी काफी अच्छे हों.
इसके साथ ही साथ यह स्कूटर बारिश में भी अच्छी परफॉर्मेंस देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्कूटर्स के बारे में बताएंगे, जो एक लाख से कम कीमत में बेहतरीन साबित होते हैं.
1. TVS Orbiter
अगर आप बारिश के मौसम में कोई ऐसा स्कूटर लेना चाहते हैं, जिसकी परफॉर्मेंस दमदार हो साथ ही उसका राइडिंग एक्सपीरिएंस भी अच्छा हो. तो ऐसे में आप TVS Orbiter को घर ला सकते हैं. यह स्कूटर आपको 91,550 से लेकर 1.15 लाख तक की एक्स-शोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल जाएंगे. वहीं, बात करें अगर इसकी रेंज की तो इसमें आपको V1 वेरिएंट में 86 किलोमीटर की रेंज और V2 वेरिएंट 158 km तक की रेंज मिल जाती है.
2. TVS X
परफॉर्मेंस के मामले में TVS X भी एक दमदार स्कूटर है. इसमें आपको स्पोर्टी डिजाइन मिलने के साथ ही साथ प्रीमियम फीचर्स और एक अच्छा बैटरी बैकअप भी दिया जाएगा. TVS X में आपको 140 km तक की रेंज मिलने के साथ ही क्रूज कंट्रोल और बड़ा TFT डिस्प्ले भी दी जाएगी. यह स्कूटर आपको 2.66 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर मिल जाएगा.
3. TVS iQube
अगर आप किसी ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेना चाहते हैं, जो बारिश से लेकर कड़ी गर्मी में भी अच्छी परफॉर्मेंस दे तो ऐसे में TVS iQube को ले सकते हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.16 लाख से 1.72 लाख के बीच रहेगी. रेंज की बात करें तो TVS iQube में 94 km से लेकर 212 km तक की रेंज मिल सकती है.