Car Care Tips: गर्मियों के मौसम में अक्सर कार का इंटीरियर गर्म हो जाता है. ऐसे में कार के अंदर का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है. तेज धूप में पार्क की गई कार का केबिन कुछ ही मिनटों में काफी गर्म हो सकता है. अक्सर कुछ लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या गर्मियों के मौसम में काले रंग की कारें सफेद कारों की तुलना में ज्यादा गर्म हो जाती हैं. लेकिन, क्या यह सिर्फ एक धारणा है या इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी मौजूद हैं? हालांकि, कार में ऐसी चला लेने के बाद इसका कोई बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है.
अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है कि काले रंग की कारें सफेद कार की तुलना में ज्यादा गर्म हो जाती हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
क्या कलर का पड़ता है कोई असर?
ऑटोमोबाइल सेक्टर के एक्सपर्ट्स की मानें तो तेज धूप में खड़ी काले रंग की कारों पर गर्मी का असर आमतौर पर ज्यादा पड़ता है. दरअसल, सूरज की किरणों को अवशोषित करने की क्षमता काले रंग में कम होती है. इससे कार की बाहरी सतह और कुछ हद तक केबिन के तापमान पर असर पड़ सकता है. दूसरी ओर, सफेद रंग सूर्य की किरणों का बड़ा हिस्सा प्रभावित कर देता है, जिससे धूप का असर कार पर ज्यादा पड़ता है. हालांकि, कार के अंदर गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण रंग नहीं बल्कि शीशों से आने वाली धूप और ग्रीनहाउस इफेक्ट भी होता है.
गर्मियों में कार को कैसे रखें ठंडा?
गर्मियों के दौरान कार को ठंडा रखने के लिए आमतौर पर लोग एयर कंडीशन यानि AC का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, कार को अन्य भी कई तरीकों से ठंडा रखा जा सकता है. इसके लिए आप कार में विंडशील्ड सनशेड का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कार को छायादार जगह पर पार्क करें ऐसे में गाड़ी का केबिन ठंडा रहेगा. वहीं, ऐसी चलाने से पहले आपको खिड़कियों को हल्का खोल देना चाहिए. इसके साथ ही साथ डैशबोर्ड पर या फिर सीटों पर सन प्रोटेक्टर लगाकर रखें ताकि आपका केबिन सही और इंटीरियर ठंडा रहे.