Mountain Driving Tips: पहाड़ों पर बाइक राइड करना लगभग हर बाइक राइडर का सपना होता है. देखा जाए तो पहाड़ों पर बाइक राइड करने का एक अलग ही मजा होता है. पहाड़ी इलाकों में अचानक कई बार मौसम भी बदल जाता है, जिसके चलते सड़कें फिसलनभरी हो सकती हैं और उनमें उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं. कई जगहों पर सर्विस सेंटर या मैकेनिक भी आसानी से नहीं मिलते. ऐसे में केवल अच्छी बाइक होना ही काफी नहीं है. अगर बाइक में जरूरी एक्सेसरीज लगी हों और ट्रिप से पहले बाइक की सही जांच कर ली जाए, तो सफर न केवल सुरक्षित बल्कि ज्यादा आरामदायक भी बन सकता है.
कुछ छोटे-छोटे उपकरण और एक्सेसरीज मुश्किल परिस्थितियों में आपकी बड़ी मदद कर सकते हैं और रास्ते में होने वाली अनचाही परेशानियों से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं ट्रिप से पहले बाइक में कौन सी एक्सेसरीज लगवानी चाहिए.
1. मजबूत क्रैश गार्ड और इंजन गार्ड लगवाएं
अगर आप पहाड़ों के अपने सफर को और भी ज्यादा बेहतर और सुरक्षित बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बाइक में क्रैश गार्ड के साथ ही साथ एक अच्छी क्वालिटी का इंजन गार्ड भी लगवाना चाहिए. पहाड़ी रास्तों पर छोटे-बड़े पत्थर, कच्ची सड़कें और खतरनाक मोड़ अक्सर बाइक के गिरने का जोखिम बढ़ा देते हैं. ऐसे में मजबूत क्रैश गार्ड और इंजन गार्ड बाइक के इंजनके साथ ही फ्यूल टैंक को नुकसान पहुंचने से भी बचाता है.
2. मोबाइल होल्डर और USB चार्जर
पहाड़ों की ट्रिप को यादगार बनाने के लिए जगह-जगह रुककर फोटो खींचने के लिए आपको एक मोबाइल होल्डर लेना चाहिए, जिसे आप बाइक में लगाकर ही ड्राइव कर सकें. पहाड़ों में रास्ता बदलना या नेटवर्क कमजोर होना आम बात है. अगर आप नेविगेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो मजबूत मोबाइल होल्डर काफी काम आता है. इसके साथ बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट होने से फोन की बैटरी खत्म होने की चिंता भी कम रहती है.
3. लगेज कैरियर लगवाएं
अक्सर आपने देखा होगा कि लेह-लद्दाक जाने वाले लोग अपनी बाइक में एक्सेसरीज लगवाते हैं. अगर आप लंबी यात्रा कर रहे हैं तो ऐसे में टूल्स, कपड़े और फर्स्ट एड किट आदि की जरूरत पड़ती रहती है. यात्रा करने के दौरान आपको अपनी बाइक में अच्छी क्विलिटी का लगेज कैरियर लगवा लेना चाहिए. इससे आपकी ड्राइविंग और भी ज्यादा आरामदायक और बेहतर बनेगी.