EV Charging Tips: इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की लोकप्रियता पिछले कछ समय से तेजी से बढ़ रही है और इसके साथ ही चार्जिंग से जुड़े सवाल भी लोगों के मन में बढ़ते जा रहे हैं. नई इलेक्ट्रिक कार या इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले लोग अक्सर चार्जिंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. कई लोगों को इस बात के बीच में कंफ्यूजन रहती है कि गाड़ी को चार्ज करने के लिए AC या DC कौन सा चार्जर लगाना चाहिए. क्योंकि, सही चार्जर का इस्तेमाल करने से आपकी गाड़ी की कंडीशन भी अच्छी रहती है साथ ही कार या बाइक एक अच्छी रेंज भी देती है.
कुछ लोगों का मानना है कि फास्ट चार्जिंग हमेशा सबसे अच्छा विकल्प है, जबकि कुछ का कहना है कि केवल AC चार्जर से बैटरी को चार्ज करने से बैटरी की उम्र बेहतर और ज्यादा रहती है. चलिए विस्तार से जानते हैं कि AC और DC चार्जिंग में क्या अंतर हैं और किस स्थिति में कौन-सा विकल्प ज्यादा किफायती माना जाता है.
क्या है AC चार्जर?
AC चार्जर एक ऐसे तरह का चार्जर है, जिसे आमतौर पर इलेक्ट्रिक कार के साथ ही मिलता है. इस चार्जर को आप अपने घर में एक पावर प्वॉइंट लगाकर आसानी से अपनी गाड़ी को चार्ज कर सकते हैं. यह चार्जर आप अपने घर में 15-ऐम्पियर (15A) के 3-पिन सॉकेट में आसानी से लगा सकते हैं. इसे लेवल-1 या लेवल-2 चार्जर भी कहा जाता है. AC चार्जर का इस्तेमाल करने से आमतौर पर बैटरी पर कम दबाव पड़ता है.
DC चार्जर क्या होता है?
DC चार्जर को समझें तो यह चार्जर आमतौर पर पब्लिक चार्जिंग स्टेशनों पर देखने के लिए मिलता है. यह एक तरह का फास्ट चार्जर होता है, जिससे कम समय में आप अपनी बैटरी को चार्ज कर सकते हैं. फास्ट चार्जिंग की मदद से कई इलेक्ट्रिक कारों को करीब 30 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. हालांकि, यह ऐसी चार्जर की तुलना में थोड़ा ज्यादा महंगा पड़ता है, जिसे महंगे इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है.
AC या DC कौन सा चार्जर लगाना रहेगा सही?
अगर आप भी AC या DC चार्जर को लेकर कंफ्यूज हैं तो आप अपनी जरूरत के हिसाब से कोई एक चार्जर ले सकते हैं. हालांकि, ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प देख रहे हैं तो ऐसे में AC चार्जर लेना किफायती रहेगा. लेकिन, अगर आपको फास्ट चार्जिंग की जरूरत है यानि आप कार को कम समय में चार्ज करना चाहते हैं तो ऐसे में DC चार्जर लेना आपके लिए बेस्ट रहेगा. अगर आपका सफर ज्यादातर हाइवे पर रहता है तो भी यह चार्जर आपके लिए परफेक्ट रह सकता है.