TATA Nexon Camo Edition: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है. कंपनी द्वारा कार का Camo Edition भारत में उतारा गया है, जो ग्राहकों को इसकी पिछली सीरीज की तरह ही काफी पसंद आ रहा है. इस एडिशन को दो नए कलर ऑप्शन Munnar Mist और Coorg Cloud के साथ मार्केट में उतारा गया है. ये एडिशन पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा.
कंपनी ने कार में न केवल पहले की तरह ही एक मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी है बल्कि, एक दमदार इंटीरियर और जबरदस्त फीचर्स भी दिए हैं. कंपनी ने इस एडिशन को अचानक मार्केट में उतारा है, लेकिन यह केवल एक सीमित समय के लिए रहने वाली है.
Camo Edition के फीचर्स
टाटा नेक्सन के Camo Edition में आपको कई लेटेस्ट और जबरदस्त फीचर्स मिल सकते हैं. Wireless Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी के साथ एक जैशकैम मिलेगा, जोकि 360 डिग्री कैमरा के साथ काम करेगा. इसके अलावा कार में 12.3 इंच का हरमन कार्डन इंफोटेनमेंट स्क्रीन भी दी जाएगी. इस स्पेशल एडिशन में आपको 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 4 इंच का इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर भी दिया जाएगा. इसमें आपको इनबिल्ट Dashcam मिलेगा, जो चार कैमरों की फीड को जोड़कर लगातार ड्राइव रिकॉर्ड करता है. हालांकि, इस खास एडिशन का डिजाइन भी काफी आकर्षक दिया गया है.
Camo Edition का इंजन और परफॉर्मेंस
बात करें अगर इस नए एडिशन के इंजन और परफॉर्मेंस की तो इस कार में आपको 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन या 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी दिया जाता है. इसके पेट्रोल इंजन में आपको 120hp की पावर मिलती है और यह और 170nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है. वहीं, डीजल इंजन में 115hp की पावर मिलती है और यह इंजन 260nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, CNG वर्जन 100hp की पावर और 170nm का टॉर्क देता है.