Home > tech auto > OnePlus Turbo 6 vs Realme Neo 8: किसमें मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स? कैमरा में कौन किससे आगे

OnePlus Turbo 6 vs Realme Neo 8: किसमें मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स? कैमरा में कौन किससे आगे

यह दोनों ही स्मार्टफोन काफी बेहतरीन माने जाते हैं. ये दोनों फोन्स अपने सेगमेंट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देते हैं. इन्हें लेने से पहले आपको दोनों फोन्स के बीच के कुछ अंतर जान लेने चाहिए.

By: Kunal Mishra | Published: May 3, 2026 1:58:44 PM IST



OnePlus Turbo 6 vs Realme Neo 8: स्मार्टफोन लेना अब केवल कोई गैजेट लेने तक ही सीमित नहीं है. बल्कि, आज के समय में एक अच्छा और किफायती स्मार्टफोन लेना किसी बड़ी डील से कम नहीं है. अगर आपका बजट कम है तो भी आप कम बजट में एक अच्छा स्मार्टफोन घर ला सकते हैं.  भारतीय स्मार्टफोन बाजार में हर महीने एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन रिलीज होते हैं. अगर आप किसी नए स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में OnePlus Turbo 6 vs Realme Neo 8 को ले सकते है.

यह दोनों ही स्मार्टफोन काफी बेहतरीन माने जाते हैं. ये दोनों फोन्स अपने सेगमेंट में आने वाले कई स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देते हैं. इन्हें लेने से पहले आपको दोनों फोन्स के बीच के कुछ अंतर जान लेने चाहिए. 

फीचर्स में कौन किससे आगे? 

OnePlus Turbo 6 में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं. इस फोन में आपको 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 80W की फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिलने के साथ ही साथ आपको इसमें 6.78 इंच की 1.5K 165Hz AMOLED डिस्प्ले भी मिलती है. वहीं, दूसरी ओर Realme Neo 8 में आपको 80W की फास्ट चार्जिंग के साथ ही साथ 8,000mAh की एक दमदार बैटरी भी देखने के लिए मिलती है. इसके अलावा फोन में आपको  Snapdragon 8 Gen 5 chipset का भी ऑप्शन मिलता है. 

कैमरा में कौन किससे बेहतर? 

कैमरा के मामले में दोनों स्मार्टफोन्स एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं. बात करें अगर OnePlus Turbo 6 की तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का रियर यानि मेन कैमरा मिलता है, जोकि Sony IMX882 के साथ ही OIS और 2MP मोनोक्रोम सेंसर के साथ देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा आपको 16 मेगापिक्सल का फ्रंट यानि सेल्फी कैमरा भी मिलता है. वहीं, दूसरी ओर Realme Neo 8 में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन यानि रियर कैमरा (Sony IMX896, OIS) मिलता है. इसके साथ ही साथ आपको 50MP 3.5x periscope telephoto भी मिलता है. वही, सेल्फी यानि फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का मिलता है

Advertisement