Electricity Powercut: वैसे तो बिजली का कनेक्शन भारत के अधिकांश ग्रामीण इलाकों तक पहुंच चुका है, लेकिन आज भी कुछ ऐसे छेत्र हैं, जहां बिजली से जुड़ी समस्याएं एक बड़ी रुकावट का कारण बनी हुई हैं. हालांकि, बिजली का संचालन तो सभी जगहों पर होता है पर कुछ इलाकों या शहरों में आज भी पावर कट की समस्या देखने के लिए मिलती है. कभी अचानक बिजली चली जाती है, तो कभी वोल्टेज इतना ऊपर-नीचे होने लगता है, जिससे न केवल लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इसके साथ ही साथ TV, फ्रिज और AC जैसे उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है. कई बार वॉल्टेज कम ज्यादा होने से इन डिवाइस के डैमेज होने का भी जोखिम बढ़ जाता है.
1. स्टेबलाइजर लगाएं
अगर आपके इलाके में बिजली बार-बार आती जाती है या फिर वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या रहती है तो ऐसी स्थिती में स्टेबलाइजर लगाना जरूरी है. अगर आप AC, टीवी या फिर फ्रिज जैसे उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं तो इसे डैमेज होने से बचाने के लिए आपको स्टेबलाइजर लगवा लेना चाहिए. दरअसल, इसे लगाने से बिजली का वॉल्टेज मेनटेन रहता है और कोई सामान डैमेज नहीं होता है.
2. अर्थिंग ठीक करें
कई बार वॉल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या अर्थिंग के कारण भी हो सकती है. इसलिए, अगर अर्थिंग के कारण हाई वॉल्टेज घर की तारों में फैलने लगा है तो ऐसी स्थिति में आपको तारों को चेक कर लेना चाहिए. अगर वास्तव में अर्थिंग की समस्या है तो इसे जरूर ठीक कराएं. इससे आपका ऐसी, फ्रिज और टीवी आदि डैमेज होने से बच जाते हैं.
3. ऑनलाइन UPS लगाएं
अगर आपके इलाके में वॉल्टेज की समस्या है तो ऐसी स्थिति में आपको ऑनलाइन UPS लगवा लेना चाहिए. दरअसल, वॉल्टेज की समस्या होने पर ऑनलाइन UPS AC औऱ DC को AC में बदल देता है, जिससे बिजली की वजह से आपके घर में रखे उपकरणों को कोई समस्या हीं होती है.