rear ac vents in car: नई कार खरीदना अक्सर लोगों का शौक रहता है. आज के समय में कार खरीदते समय लोग इंजन की परफॉर्मेंस, माइलेज और लुक्स आदि तो देखते हैं, लेकिन हममें से ज्यादातर लोग AC Vent के बारे में जानकारी नहीं लेते हैं. AC Vents के बारे में जानना भी उतना ही जरूरी है, जितना कि कार के अन्य पार्ट्स के बारे में जानना जरूरी है. क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर रियर AC और रियर AC वेंट्स में क्या अंतर है? इसके साथ ही ऐसी वेंट्स कैसी परफॉर्मेंस देते हैं और कार में इनका क्या काम होता है.
कार की AC परफॉर्मेंस एक बेहद जरूरी फैक्टर बन जाती है. अक्सर लोग रियर AC और AC वेंट्स के बीच का फर्क समझे बिना ही कार खरीद लेते हैं, जिसका पता उन्हें अक्सर बाद में चलता है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में.
रियर AC वेंट्स क्या होते हैं?
रियर ऐसी वेंट्स एक प्रकार के वेंट्स होते हैं, जिनमें से कार में ठंडी हवा आती है. दरअसल, यह वेंट्स कार के पीछे वाली सीट के सामने रहते हैं. पीछे वाली सीट्स के लिए कार में अलग से किसी प्रकार का कूलिंग सिस्टम नहीं दिया गया होता है. इसके चलते कार के पीछे वाली सीट्स पर जो वेंट्स होते हैं उन्हीं को रियर ऐसी वेंट्स के नाम से जाना जाता है. वहीं, बात करें अगर ऐसी वेंट्स की तो यह वेंट्स रियर ऐसी से काफी अलग होते हैं.
कैसे होते हैं वेंट AC से अलग?
रियर ऐसी वेंट्स वेंट ऐसी से अलग होते हैं. दरअसल, कार के डैशबोर्ड यानि फ्रंट में जो ऐसी वेंट्स दिए गए होते हैं, उनमें पाइप के जरिए पीछे की तरफ से हवा भेजी जाती है. यह वेंट्स रियर ऐसी वेंट्स से अलग इसलिए भी होते हैं क्योंकि ये उतने प्रभावी नहीं होते हैं, जितने कि फ्रंट यानि ऐसी वेंट्स प्रभावी होते हैं. देखा जाए तो इनमें पीछे के कूलिंग यूनिट्स का कंट्रोल भी रहता है.