Home > tech auto > TV और AC के साथ स्मार्टफोन पर भी मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart Sasa Lele Sale 2026 का ऐलान

TV और AC के साथ स्मार्टफोन पर भी मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, Flipkart Sasa Lele Sale 2026 का ऐलान

बिजली के कई उपकरणों को एक अच्छी और किफायती डील पर क्रैक कर सकते हैं. सेल की शुरुआत होते ही आप अपने प्रोडक्ट्स को न केवल विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं बल्कि, तुरंत खरीददारी भी कर सकते हैं.

By: Kunal Mishra | Published: May 4, 2026 5:18:32 PM IST



Flipkart Sasa Lele Sale 2026: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अगर आप फ्लिपकार्ट से शॉपिंग करते हैं तो ऐसे में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अच्छा-खास डिस्काउंट देखने के लिए मिल रहा है. हाल ही में Flipkart ने नई Sasa Lele Sale 2026 का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. इस सेल या ऑफर के तहत आपको TV और AC के साथ स्मार्टफोन पर भी मिल तगड़ा डिस्काउंट देखने के लिए मिल सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेल की शुरुआत 9 मई से की जाएगी.

बिजली के कई उपकरणों को एक अच्छी और किफायती डील पर क्रैक कर सकते हैं. सेल की शुरुआत होते ही आप अपने प्रोडक्ट्स को न केवल विशलिस्ट में जोड़ सकते हैं बल्कि, तुरंत खरीददारी भी कर सकते हैं. 

TV-AC और स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट 

अगर आप स्मार्ट टीवी, एसी और कोई अन्य उपकरण लेने के बारे में सोच रहे हैं तो यह एक अच्छा मौका हो सकता है. फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू होने से पहले ही लोगों को मैसेज और नोटिफिकेशन भेजना शुरु कर दिया है. इसके अलावा भी फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू होने से पहले कई प्रोडक्ट्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है. अगर आप आईफोन 17 लेते हैं तो ऐसे में यह आपको 71,900 रुपये की कीमत पर मिल सकता है, जोकि एक अच्छा डिस्काउंट माना जा रहा है. वहीं, अगर आप गूगल पिक्सल 10 लेते हैं तो ऐसे में यह आपको 60 हजार रुपये की कीमत पर देखने के लिए मिल जाएगा. 

कैसे ले सकते हैं डिस्काउंट?

फ्लिपकार्ट अपने कई प्रोडक्ट्स पर अच्छी डील दे रहा है. सैमसंग समेत कई बड़े ब्रांड्स के टीवी और ऐसी पर भी आपको तगड़ा डिस्काउंट ऑफर हो रहा है. अगर आप एक अच्छा डिस्काउंट लेना चाहते हैं तो ऐसे में एक्सचेंज बोनस और फाइनेंसिंग विकल्प मिलने के साथ ही साथ आप बैंक डिस्काउंट और कुछ कार्ड ऑफर्स के जरिए भी एक अच्छी खासी डील क्रैक कर सकते हैं.

Advertisement