Diesel cars with best mileage: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिडसाइज SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है. मिड या कॉम्पैक्ट साइज एसयूवी कारें आमतौर पर ज्यादा वैल्यू फॉर मनी और फ्यूल एफिशिएंट भीमानी जाती हैं. ये कारें एक अच्छी रोड प्रेजेंस के साथ ही साथ अच्छे ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के साथ आती हैं. अगर आप डीजल में किसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में बताएंगे, जो डीजल इंजन में काफी बेहतरीन माइलेज के साथ आती हैं.
चाहे बात लंबी दूरी तय करने की हो चाहे ऑफिस आने-जाने की ही बात क्यों न हो. आप इन कारों को बिना किसी संकोच के घर ला सकते हैं.
1. Kia Seltos
बात करें अगर Kia Seltos की तो यह एक बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो पेट्रोल के साथ ही साथ डीजल इंजन के साथ भी आती है. इस कार में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 116hp की पावर देने के साथ ही साथ 250Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. वहीं, बात करें अगर इसकी माइलेज की तो ये डीजल में आपको 17 से 19 लीटर प्रतिकिलोमीटर का माइलेज निकालकर देती है.
2. Hyundai Creta
अगर आप कोई ऐसी मिड साइज एसयूवी कार लेना चाहते हैं, जो लुक्स के साथ ही परफॉर्मेंस में भी शानदार हो तो ऐसे में Hyundai Creta आपके लिए परफेक्ट कार हो सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेटा आपको 21.80kpl का माइलेज आराम से दे सकती है. इसके अलावा काफी हद तक माइलेज आपके ड्राइविंग एक्सपीरिएंस पर भी निर्भर करता है. अगर आप कार को ठीक से ड्राइव करते हैं तो हो सकता है इससे ज्यादा का भी माइलेज मिल पाए.
3. Hyundai Venue
डीजल इंजन के साथ ही माइलेज की बात आती है तो ऐसे में Hyundai Venue का नाम जरूर आता है. वेन्यू में आपको न केवल एक अच्छी परफॉर्मेंस बल्कि, कई लेटेस्ट फीचर्स भी देखने के लिए मिल जाते हैं. हुंडई वेन्यू में आपको 1.5L Diesel इंजन मिलता है. इस कार में आपको डीजल इंजन के साथ 20 से 21 की माइलेज देखने के लिए मिल जाती है.