199 Postpaid Plan: अगर आप भी महंगे पोस्टपेड मोबाइल फोन के प्लान से परेशान हैं तो भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास इसका सॉल्यूशन है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL के पास फिलहाल सबसे सस्ता पोस्टपेड मोबाइल प्लान मौजूद है. BSNL का 199 रुपये प्रति महीने वाला प्लान आपको जरूर पसंद आएगा, जो काफी किफायती भी है. 199 के इस प्लान में यूजर को 25GB डेटा मिलेगा और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी उपलब्ध है.
BSNL के इस सबसे सस्ते पोस्टपेड मोबाइल प्लान की कॉस्ट सिर्फ 199 रुपये प्रति महीने है. इसमें डेटा रोलओवर की सुविधा भी उपलब्ध है. यह अलग बात है कि इसमें डेटा थोड़ा कम मिलता है, लेकिन इसकी कीमत को देखते हुए शायद कस्टमर्स को दिक्कत नहीं आएगी. यहां पर बता दें कि डेटा रोलओवर के तहत यूजर को मोबाइल फोन या ब्रॉडबैंड प्लान में बचा हुआ इस्तेमाल डेटा में ना आने वाला (Unused data) अगले बिलिंग चक्र (Billing cycle) या रिचार्ज अवधि में स्थानांतरित (Add) कर दिया जाता है. इसका मतलब यह है कि 199 रुपये के इस प्लान का भरपूर फायदा उठा सकते हैं.
BSNL के 199 रुपये प्लान के फायदे भी जान लें
- कंपनी का दावा है कि BSNL के 199 रुपये वाले पोस्टपेड मोबाइल प्लान के कई फायदे हैं.
- यूजर को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है.
- प्लान में मिलने वाला कुल डेटा अलाउंस 25GB है.
- इस प्लान में 75GB का डेटा रोलओवर फैसिलिटी भी है.
- फ्री डेटा कोटा खत्म होने के बाद टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डेटा चार्ज 1 पैसा प्रति MB के हिसाब वसूला जाएगा.
- इस प्लान में यूजर्स के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा 24 x 7 उपलब्ध है.
- इस प्लान के तहत प्रतिदिन 100 SMS का अलाउंस भी उपलब्ध है.
- 199 रुपये इस प्लान पर जीएसटी/टैक्स अतिरिक्त लगता है.
- इस प्लान में सभी नेटवर्क पर भारत भर में अनलिमिटेड के तहत लोकल और एसटीडी शामिल हैं.
- इस प्लान में दिल्ली और मुंबई में एमटीएनएल नेटवर्क भी शामिल हैं.