11 Jan 2025 17:43 PM IST
सीएम योगी ने कहा कि रामजन्मभूमि का आंदोलन एक सार्थक लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। अयोध्या आने पर अब त्रेता युग जैसा महसूस करता हूं। आने वाले 1-2 सालों में राम जन्मभूमि परिसर भव्य रूप में दिखेगा।
11 Jan 2025 13:15 PM IST
अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने रामलला की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर बालक राम पीतांबर वस्त्र धारण किए हुए दिखे। सबसे पहले पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया, इसमें दूध-दही-घी-शहद और शक़्कर से उनका अभिषेक किया गया।
11 Jan 2025 12:11 PM IST
राम मंदिर में प्रभु राम की विशेष पूजा शुरू हो चुकी है। सबसे पहले पुजारियों ने रामलला का पंचामृत अभिषेक किया, इसमें दूध-दही-घी-शहद और शक़्कर से उनका अभिषेक किया गया। फिर गंगाजल से स्नान कराया गया। पीएम मोदी ने इस मौके पर देशवासियों को बधाई दी है।