12 Jan 2025 15:49 PM IST
पूर्णीया से सांसद पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है। उनके समर्थक छात्रों के साथ मिलकर बिहार में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
06 Jan 2025 14:15 PM IST
पटना सिविल कोर्ट से प्रशांत किशोर को जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें 25 हजार के जुर्माने के साथ जमानत दे दी है।
06 Jan 2025 11:53 AM IST
जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गांधी मैदान में अवैध रूप से धरना देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में चेकअप के बाद पुलिस पीके को सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई। इसके बाद देखा जाएगा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाता है या नहीं।
06 Jan 2025 07:46 AM IST
जन सूरज के एक्स अकाउंट पर एक और पोस्ट में लिखा गया, "पुलिस प्रशासन ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से एम्स ले जाकर उनके अनशन को तुड़वाने की कोशिश की। अनशन तुड़वाने में विफल होने के बाद प्रशासन प्रशांत किशोर को किसी दूसरी जगह ले जाने की कोशिश कर रहा है। एम्स के बाहर उमड़ी भीड़ पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।
06 Jan 2025 07:11 AM IST
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वे BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर थे। उन्हें सोमवार सुबह 4 बजे गांधी मैदान से एम्स ले जाया गया।
30 Dec 2024 10:56 AM IST
इस मामले को लेकर राजनीति भी गर्म हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जन सुराज पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर पर छात्र आंदोलन को भटकाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 70वीं बीपीएससी परीक्षा के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और ठंड में उन पर पानी की बौछार की गई.
06 Dec 2024 22:07 PM IST
प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे खान सर ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 'बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांग बिल्कुल जायज है। अभ्यर्थी हमारे कहने पर ही यहां आए हैं। हम नॉर्मलाइजेशन रद्द करवाएंगे।