Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • अयोध्या से योगी की दहाड़, बोले- कमजोर मत होना धर्मस्थलों को भुगतने होंगे अंजाम, बहन-बेटियों….

अयोध्या से योगी की दहाड़, बोले- कमजोर मत होना धर्मस्थलों को भुगतने होंगे अंजाम, बहन-बेटियों….

सीएम योगी ने कहा कि रामजन्मभूमि का आंदोलन एक सार्थक लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। अयोध्या आने पर अब त्रेता युग जैसा महसूस करता हूं। आने वाले 1-2 सालों में राम जन्मभूमि परिसर भव्य रूप में दिखेगा।

Advertisement
Yogi Adityanath
  • January 11, 2025 5:43 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 days ago

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ में शामिल हुए। रामलला की पूजा अर्चना करके उन्होंने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किन वजहों से हमारे आराध्य को अपमानित होना पड़ा। अगर हम जाति के नाम पर विभाजित रहे तो फिर ऐसे ही अपमानजनक स्थितियों का बार-बार सामना करना पड़ेगा। कमजोर बनकर रहेंगे तो इसका खामियाजा हमारे धर्म स्थलों को भुगतना पड़ेगा। अंजाम हमारी बहन-बेटियों को भुगतने होंगे।

त्रेता जैसा हो रहा महसूस

सीएम योगी ने आगे कहा कि रामजन्मभूमि का आंदोलन एक सार्थक लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रहा है। अयोध्या आने पर अब त्रेता युग जैसा महसूस करता हूं। आने वाले 1-2 सालों में राम जन्मभूमि परिसर भव्य रूप में दिखेगा। यह आध्यात्म और धर्म के सबसे वैभवशाली धाम के रूप में बन रहा है। बता दें कि पहली वर्षगाँठ पर रामलला ने पीतांबर वस्त्र पहना है। उनके वस्त्र में सोने की तारों से बुनाई की गई है। मुकुट में हीरा जड़ा हुआ है।

विदेशी फूलों से हुई सजावट

बता दें कि राम मंदिर की सजावट विदेशी फूलों से की गई है। दिल्ली समेत 10 राज्यों के लोग अयोध्या पहुंचे हुए हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगवाए हैं, जिसमें 5 हजार श्रद्धालु रामकथा सुनेंगे। 110 VIP गेस्ट इसमें शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक 2 लाख भक्त रामलला का दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। बता दें कि 11 से 13 जनवरी तक प्राण-प्रतिष्ठा की सालगिरह का उत्सव मनाया जाएगा।

 

 

ये तो महान धरोहर है! रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देशवासियों से क्या बोले मोदी?

भीख मांगने नहीं जाऊंगा! PM की एक आवाज़ पर भूखा रह गया पूरा देश, सुपर पॉवर अमेरिका के सामने भारत ने नहीं टेके घुटने

 

Advertisement