• होम
  • राज्य
  • पश्चिम बंगाल के नादिया में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के नादिया में पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 4 लोगों की मौत, कई घायल

नदिया के कल्याणी में घनी आबादी वाले इलाके रथतला में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण पूरी पटाखा फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

Massive explosion
inkhbar News
  • February 7, 2025 3:39 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

कोलकाता :  पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। विस्फोट के कारण लोग झुलस गए। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला की हालत गंभीर है। उसका कल्याणी के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर बताया गया है कि सभी मृतक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर थे।

क्या थी वजह

नदिया के कल्याणी में घनी आबादी वाले इलाके रथतला में शुक्रवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता के कारण पूरी पटाखा फैक्ट्री जलकर राख हो गई। आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। कल्याणी थाना और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक तौर पर पुलिस को संदेह है कि आतिशबाजी बनाते समय शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और उसके बाद विस्फोट हुआ।

फैक्ट्री को लेकर उठे सवाल

सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। विस्फोट के कारण फैक्ट्री की दीवार ढह गई। बचाव अभियान जारी है, ताकि पता लगाया जा सके कि कोई फंसा हुआ है या नहीं। विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

राज्य में पटाखा फैक्ट्रियों को लेकर बार-बार सवाल उठते रहे हैं। ज्यादातर मामलों में आरोप यही लगते हैं कि पटाखा फैक्ट्रियां अवैध रूप से चल रही हैं। घनी आबादी वाले इलाकों में इन फैक्ट्रियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का भी कोई खास फायदा नहीं हुआ है।

यह भी आरोप लगाया जाता रहा है कि पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे ऐसी गतिविधियां चल रही हैं। राज्य सरकार ने भी इस बारे में चेतावनी दी है। इस बार कल्याणी फैक्ट्री को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

 

30 साल की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने भी फिल्मी दुनिया को कहा अलविदा, महाकुंभ में डुबकी लगाकर सनातन के मार्ग पर चल पड़ी