महाकुंभ में मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी को शाही स्नान होगा। इसमें अखाड़ों के संत, महंत और नागा साधू शामिल होंगे और सामूहिक रूप से डुबकी लगाएंगे। जानें किस अखाड़े को कब मिला है स्नान का समय?
लखनऊ : महाकुंभ 2025 का महाआगाज आज सोमवार 13 जनवरी को हो गया। यह भव्य मेला 45 दिनों तक चलेगा। इस दौरान सात शाही स्नान यानी अमृत स्नान होंगे। कल यानी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन शाही स्नान होगा। इसमें तमाम अखाड़ें शामिल होंगे। इस शाही स्नान में अखाड़ों के संत, महंत और नागा साधू संगम में डुबकी लगाते हैं। प्रत्येक अखाड़े का स्नान समय पहले से तय होता है।
बता दें कि 14 जनवरी यानी मकर संक्रांति पर होने वाले पहले शाही स्नान की समय सारिणी सामने आ गई है। शाही स्नान सुबह 6.15 बजे शुरू होकर दोपहर 3.40 बजे खत्म होगा। पूरी समय सारिणी यहां देखें-
1. श्री पंचायती अखाङा महानिर्वाणी एवं श्री शंभू पंचायती अटल अखाङा – 06:15 बजे
2. श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाङा, एवं श्री पंचायती अखाङा आनन्द – 07:05 बजे
3. श्री पंचदशनाम जूना अखाङा एवं श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाङा तथा श्री पंचाग्नि अखाङा – 08:00 बजे
1. अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाङा – 10:40 बजे
2. अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाङा – 11:20 बजे
3. अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाङा – 12:20 बजे
1. श्री पंचायती नया उदासीन अखाङा – 13:15 बजे
2. श्री पंचायती अखाङा, बङा उदासीन, निर्वाण – 14:20 बजे
3. श्री पंचायती निर्मल अखाङा – 15:40 बजे
बता दें कि 13 जनवरी यानी पौष पूर्णिमा के स्नान के दिन प्रयागराज के संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान किया और महाकुंभ में हिस्सा लिया। सोमवार दोपहर 3 बजे तक करीब 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम क्षेत्र में डुबकी लगाई।
यह भी पढ़ें :-
महाकुंभ में योगी सरकार खर्च कर रही इतने करोड़ रुपये, सुनकर उड़ जाएंगे होश, आखिर सपा क्यों रह गई पीछे