• होम
  • राज्य
  • जीने की शक्ति नहीं, रात में सो नहीं पाता…बीवी से परेशान जवान का लेटर देख रह जाएंगे दंग

जीने की शक्ति नहीं, रात में सो नहीं पाता…बीवी से परेशान जवान का लेटर देख रह जाएंगे दंग

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक PAC जवान ने अपने अधिकारियों को ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। जवान ने जवाब में लिखा कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह मानसिक रूप से परेशान है। सपनों में पत्नी का भूत आकर उसकी छाती पर बैठ जाता है और खून पीने की कोशिश करता है।

Meerut News, PAC Jawan viral letter
  • March 5, 2025 9:51 am Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक PAC जवान ने अपने अधिकारियों को ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी दंग रह गए। जवान से काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर जवाब मांगा गया था, लेकिन उसने अपने उत्तर में जो लिखा, वह हैरान करने वाला था। जवान ने कहा कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह अक्सर उसके सपनों में आकर उसकी छाती पर बैठ जाती है और खून पीने की कोशिश करती है। इस वजह से वह न तो काम पर ध्यान दे पाता है और न ही खुद की देखभाल कर पा रहा है।

अधिकारियों ने मांगा जवाब

जानकारी के मुताबिक, यह जवान 44वीं वाहिनी PAC में तैनात है। बीते कुछ समय से उसने अपने काम में लापरवाही बरतनी शुरू कर दी थी। वह न तो समय पर ड्यूटी पर पहुंच रहा था और न ही वर्दी सही तरीके से पहन रहा था। यहां तक कि उसने शेविंग करना भी बंद कर दिया था। जब अधिकारियों ने उसे कारण बताने के लिए नोटिस जारी किया, तो उसने अपने जवाब में निजी जीवन की परेशानियां बताकर सबको चौंका दिया।

अपने जीवन से दुखी

जवान ने जवाब में लिखा कि उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है और वह मानसिक रूप से परेशान है। सपनों में पत्नी का भूत आकर उसकी छाती पर बैठ जाता है और खून पीने की कोशिश करता है। इस डर के कारण वह रातभर सो नहीं पाता, जिससे उसकी सेहत और काम प्रभावित हो रहा है। जवान ने आगे कहा कि वह डिप्रेशन की दवा ले रहा है और उसकी मां भी बीमार है। इन सब कारणों से वह अपने जीवन से दुखी है और भगवान की शरण में जाना चाहता है।

Indian Army Meerut

इस चौंकाने वाले जवाब का नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। मामले पर PAC अधिकारियों से सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने ज्यादा टिप्पणी नहीं की।

कमांडेंट का बयान

44वीं वाहिनी PAC के कमांडेंट सत्येंद्र पटेल ने कहा कि जवान द्वारा दिया गया जवाब वायरल हुआ है और इसकी जांच की जा रही है। जवान की समस्याओं को समझने के लिए काउंसलिंग कराने पर विचार किया जा रहा है। अगर उसे किसी प्रकार की विभागीय सहायता की जरूरत होगी, तो उसे वह भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के जबरदस्त Six पर खुशी से उछल पड़ीं गर्लफ्रेंड जैस्मिन वालिया, वीडियो देख बोले यूजर्स- रिश्ता पक्का