• होम
  • राज्य
  • नागपुर जलाकर भी नहीं मिला चैन! दंगे के बीच महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने लगी मुस्लिम भीड़, शर्मसार हुआ शिवाजी का महाराष्ट्र

नागपुर जलाकर भी नहीं मिला चैन! दंगे के बीच महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने लगी मुस्लिम भीड़, शर्मसार हुआ शिवाजी का महाराष्ट्र

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार रात में हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 51 लोगों के खिलाफ FIR की गई है।

Nagpur Violence
inkhbar News
  • March 19, 2025 12:00 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार रात में हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 51 लोगों के खिलाफ FIR की गई है। इसी बीच कहा जा रहा है कि हिंसा के दौरान भीड़ ने एक महिला पुलिस के साथ छेड़खानी की है। दुर्व्यवहार के संबंध में महिला अफसर ने मामला दर्ज कराया है।

जानिए पूरा मामला

महिला अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह हिंसा के दौरान ड्यूटी पर थीं। तभी अँधेरे का फायदा उठाकर भीड़ ने महिला अफसर के साथ छेड़छाड़ की। उपद्रवियों ने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वर्दी खींचने की कोशिश हुई और शरीर को गलत तरह से टच किया गया। पीड़ित महिला पुलिस अफसर ने अपने साथ हुए घटना की जानकारी सीनियर अफसर को दी है। नागपुर के गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। महिला पुलिस अफसर का कहना है कि उन्हें देखकर अश्लील कमेंट्स और गंदे इशारे किए गए हैं।

दंगा प्रभावित इलाके में रूट मार्च

इधर मंगलवार देर रात पुलिस ने दंगा प्रभावित इलाके में रूट मार्च निकाला। इस हिंसा को लेकर सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस मामले में महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित था। कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।

 

51 मुस्लिमों ने जलाया नागपुर! FIR लिस्ट में एक भी हिंदू नहीं, मुसलमानों के घर में नहीं किया किसी ने अटैक

लव मैरिज करके भी दूसरे मर्द से चक्कर चला रही थी बीबी, पति को मारकर ड्रम में ठूंस दी लाश, फिर शव का किया ऐसा हाल कांप गया यमराज