नई दिल्ली। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 86 वर्षीय उद्योगपति की उनके पोते ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते पोते ने अपने दादा की हत्या की। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना 6 फरवरी की रात की है, जब आरोपी के. कीर्ति तेजा (28) ने अपने दादा वी. सी. जनार्दन राव पर चाकू से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राव को कई बार चाकू मारा गया। वह वेलजन समूह के अध्यक्ष और सीएमडी थे।
पंजागुट्टा पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इससे आरोपी की मां घायल हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने कहा कि बहस के दौरान तेजा ने चाकू निकाला और अपने दादा पर हमला कर दिया। तेजा ने आरोप लगाया कि उसके दादा बचपन से ही उसके साथ बुरा व्यवहार करते थे और संपत्ति देने से इनकार कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चाकू के कई घाव थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सही संख्या की पुष्टि की जाएगी। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद अमेरिका से हैदराबाद लौटा था। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है। वेल्गेन की वेबसाइट के अनुसार, 1965 में स्थापित यह कंपनी जहाज निर्माण, ऊर्जा, मोबाइल और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए समाधान देती है।
ये भी पढ़ेंः- आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की हवा हुई…
दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम