महाराष्ट्र के पुणे के में 26 साल की महिला के साथ हुए रेप की घटना से बवाल मचा हुआ है। अब घटना के कुछ दिन बाद एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे के में 26 साल की महिला के साथ हुए रेप की घटना से बवाल मचा हुआ है। पुणे के स्वर्गेट बस डिपो में खड़ी बस के अंदर महिला के साथ बलात्कार हुआ था। अब घटना के कुछ दिन बाद एक ऐसा ही मामला सामने आया है।
हालिया घटना शिरूर तहसील में हुआ है, जहां दो लोगों ने चाकू की नोक पर एक 19 साल की लड़की को इतना मजबूर किया कि उसे अपने चचेरे भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने पड़े। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बनाकर रख लिया। इसके बाद उन दोनों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है।
रंजनगांव पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर महादेव वाघमोड़े ने घटना को लेकर कहा है कि आरोपियों की उम्र 20-25 साल है। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़के बाइक से आये थे। फिर उन्हें चाक़ू दिखाकर धमकाया। गैंगरेप के बाद जब वो भागने लगे तो लड़की की नाक से सोने की रिंग हुए गले में सोने का पेंडेंट था, उसे लूट लिया।
पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद लड़की ने 112 पर कॉल किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सारी जानकारी ली और तलाश में जुट गई। घटना के कुछ घंटों के अंदर ही दोनों आरोपी पकड़े गए। उनके पास से लूटे हुए सोने के गहने बरामद हो गए हैं। 7 मार्च तक दोनों को पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
हिमानी की हत्या के बाद भी नहीं रुका सचिन, लाश के साथ करने लगा ये काम, घटना का Video दिल दहला लेगा
हिमानी नरवाल हत्याकांड: अपनी एक गलती से पकड़ा गया हत्यारोपी सचिन, गिरफ्तारी की पूरी कहानी!