चंडीगढ़। कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर केस में हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक हरियाणा का ही रहने वाला है, वह पिछले एक साल से हिमानी के साथ रिलेशनशिप में था। कांग्रेस नेता हिमानी उस लड़के को ब्लैकमेल कर रही थी। हरियाणा पुलिस सूत्रों का कहना है कि हिमानी से मिलने सचिन उसके घर जाता था।
शुरूआती जांच में जो बात सामने आई है, उसके मुताबिक बहादुरगढ़ के सचिन की मुलाकात एक साल पहले हिमानी से सोशल मीडिया पर हुई थी। हिमानी ने सचिन को अपने घर मिलने के लिए बुलाया। दोनों के बीच यौन संबंध बने। हिमानी ने सेक्स करने के दौरान वीडियो बना लिया था। उसके बदले में वो पैसे मांग रही थी। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सचिन ने हिमानी की हत्या कर दी।
हिमानी सचिन से रुपया मांग रही थी। सचिन के समझाने के बाद भी वो नहीं मानी तो गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी बहादुरगढ़ के कनौदा गांव स्थित अपनी दुकान पर चला गया। फिर वापस हिमानी के घर आया और सूटकेस में शव लेकर चला गया। सचिन शादीशुदा और दो बच्चे का बाप है।
हरियाणा कांग्रेस नेता हिमानी मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी, पुलिस का दावा आज होगा बड़ा खुलासा