• होम
  • राज्य
  • औरंगजेब की चरणों में लेट कर आग उगल रहा था सपाई अबू आजमी, विधानसभा से खदेड़ा गया

औरंगजेब की चरणों में लेट कर आग उगल रहा था सपाई अबू आजमी, विधानसभा से खदेड़ा गया

सपा नेता अबू आजमी का औरंगजेब पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है।

  • March 5, 2025 1:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 weeks ago

नई दिल्ली। सपा नेता अबू आजमी का औरंगजेब पर टिप्पणी करना महंगा पड़ गया है। अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया है। अबू ने औरंगजेब को कुशल प्रशासक बताया था। कहा कि उन्होंने सिर्फ मंदिरों को नहीं बल्कि मस्जिदों को भी तोड़ा था।

अच्छे शासक थे औरंगजेब

अबू आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वो क्रूर शासक नहीं है। वो एक अच्छे शासक थे। उनके इस बयान पर महाराष्ट्र में हंगामा शुरू हो गया। बीजेपी-शिवसेना ने इसे देशद्रोह बताया। इस मामले में अबू आजमी पर केस भी हो गया है। हालांकि विवाद बढ़ता हुआ देखकर उन्होंने माफ़ी मांग ली थी। अब उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है।

देशद्रोही को मत बैठने दो

मंगलवार को अबू आजमी के बयान को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में खूब हंगामा हुआ था। एकनाथ शिंदे ने उन्हें देशद्रोही बताया। वहीं शिवसेना मंत्री उदय सामंत ने उनके निलंबन की मांग की थी। शिवसेना मंत्री के बयान पर टिप्पणी करते हुए शिंदे ने कहा कि अबू आजमी को इस सदन में बैठने का कोई अधिकार नहीं है। औरंगजेब ने संभाजी को 40 दिनों तक बंदी बनाकर रखा था। उनकी जीभ तक खींच ली थी। उनके शरीर पर नमक डाला था और ये गुणगान कर रहे हैं।

 

सचिन की पत्नी को हो गई है ये बीमारी, इस वजह से हिमानी के साथ बना रहा था संबंध, मां-बाप ने खोल दिया पूरा चिट्ठा

ओ भाई गर्दा! मोदी के बारे में ये क्या बोल गया पाकिस्तानी मुसलमान, सलामी देने के लिए खड़ा हो गया पूरा भारत, Video

हिमानी के हत्यारे सचिन के घरवाले मुंह छिपाकर रहने को मजबूर, मां बोली- बेटे ने मेरा कोख गंदा कर दिया

Tags

Aurangzeb