• होम
  • राज्य
  • CM बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रेखा गुप्ता, केजरीवाल को दी थी ऐसी गाली डिलीट करना पड़ गया ट्वीट

CM बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं रेखा गुप्ता, केजरीवाल को दी थी ऐसी गाली डिलीट करना पड़ गया ट्वीट

रेखा गुप्ता सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • February 20, 2025 8:28 am Asia/KolkataIST, Updated 2 months ago

नई दिल्ली। रेखा गुप्ता आज दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह है। बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद रेखा के नाम की घोषणा की गई। रेखा गुप्ता सीएम बनते ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं हैं। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है?

केजरीवाल को था सुनाया

दरअसल रेखा गुप्ता के कुछ पुराने ट्वीट्स वायरल हो रहे हैं। अपने ट्वीट्स में वो तत्कालीन दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को अपशब्द कहते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी अपने निशाने पर ले रखा है। रेखा गुप्ता अपने ट्वीट्स डिलीट करती इससे पहले ही वो वायरल हो गए। रेखा गुप्ता की भाषा को देखकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।

कौन हैं नई CM रेखा गुप्ता?

शालीमार सीट से चुनाव लड़ने वाली 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ने राजनीतिक सफर की शुरुआत AVBP से की थी। रेखा दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उनका जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों जगहों से रहा है। रेखा का परिवार जुलाना( हरियाणा) में व्यापारी है। रेखा के पिता SBI में जॉब करते थे। इसी वजह से उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हुआ। रेखा अभी भी अपने गांव से जुड़ी हुईं हैं। रेखशर्मा वैश्य समुदाय की हैं, दिल्ली में वैश्यों की संख्या अच्छी खासी है। वैश्य भाजपा का कोर वोटर रहा है।

 

रेखा गुप्ता आज बनेंगी दिल्ली की चौथी महिला CM, साथ में मंत्री पद की शपथ लेंगे ये 6 विधायक

लिफ्ट में कुत्ता लाने से रोका तो महिला ने मासूम बच्चे के साथ की मारपीट, गौर सिटी 2 के 12 एवेन्यू में देर रात मचा हंगामा