Delhi Weather Today: दिल्लीवालों को गर्मी का सितम पछले कई दिनों से सहना पड़ रहा है। वहीँ राजधानी के लोगों को रात में भी गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री या उससे ज्यादा रहा। भीषण गर्मी से जूझ रही दिल्ली को अगले दो दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीँ मौसम विभाग का कहना है कि 12 जून से ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। 12 जून के बाद लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीँ मंगलवार को दिल्ली में 45.5 डिग्री और रिज में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि, गर्मी और उमस के कारण मंगलवार को राजधानी में लोगों को 47.1 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करना पड़ेगा। वहीँ मौसम विभाग ने बुधवार को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीँ राजधानी में गुरुवार को बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है, हवा की गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है और हल्की बारिश की संभावना है। लेकिन, मौसम विभाग ने 13 जून के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 14 जून को भी हल्की बारिश की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।