54 साल के सुनील कुमार के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। सुनील मेरठ के मसूरी गांव के निवासी थे। 1 सितंबर, 1990 को को यूपी में सिपाही बने।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली मुठभेड़ में कग्गा गैंग के 4 लोगों को मार गिराने वाले STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार शहीद हो गए हैं। इस एनकाउंटर में उन्हें गोली लगी थी, जिसके बाद से उनका इलाज किया जा रहा था। मेदांता अस्पताल में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। सुनील कुमार ने अपने कार्यकाल में कई बड़े दुर्दांतों को मार गिराया था। उनके निधन पर यूपी उदास हो गया है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। इधर सीएम योगी ने ईनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए अभियान तेज करने का आदेश दिया है।
शहीद इंस्पेक्टर के शव से लिपटकर उनका बेटा मंजीत बिलख बिलखकर रो रहा था। मंजीत बार-बार गुहार लगा रहा था कि पापा आज तो बोलो आप। प्लीज एक बार बोल दो। बेटे की भावुक पुकार सुनकर हर किसी की वहाँ आँखें नम थी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर के पैतृक गाँव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ADG, IG, SSP ने STF इंस्पेकटर को श्रद्धांजलि दी। सबों ने मिलकर उनके शव को कन्धा दिया। शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी मुनेश और बेटी नेहा किसी के सँभालने से भी नहीं संभल रहे थे। सब फूटफूटकर रो रहे थे।
54 साल के सुनील कुमार के घर में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है। सुनील मेरठ के मसूरी गांव के निवासी थे। 1 सितंबर, 1990 को को यूपी में सिपाही बने। स्पेशल टास्क फोर्स के गठन के बाद 1997 में हरियाणा (मानेसर) में कमांडो कोर्स किया। 1 जनवरी 2009 को वो STF में शामिल हुए थे। 16 साल से STF में थे। सुनील कुमार ने 2008 में इनामी बदमाश अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया को मार गिराया था। 2012-13 में सुशील उर्फ मूंछ, बदन सिंह उर्फ बद्दो समेत कई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 24 जून 2019 को भौरा कलां को एनकाउंटर में मार गिराया था। 04 मई, 2023 को गैंगस्टर अनिल नागर उर्फ अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिरा चुके थे।
शहीद हो गया अरशद को ठोकने वाला STF इंस्पेक्टर, शामली एनकाउंटर में मुल्लों ने छलनी कर दिया था लिवर