• होम
  • राज्य
  • नीतीश कुमार ने दिखाया बड़ा दिल, भाजपा के दोनों हाथों में थमा दिए लड्डू, गदगद मोदी अब देंगे बड़ा इनाम

नीतीश कुमार ने दिखाया बड़ा दिल, भाजपा के दोनों हाथों में थमा दिए लड्डू, गदगद मोदी अब देंगे बड़ा इनाम

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले ताना-बाना बुनना शुरू हो चुका है। दिल्ली जीतने के बाद अब भाजपा की नजरें बिहार पर टिक गई है।

PM Modi
inkhbar News
  • February 26, 2025 2:37 pm Asia/KolkataIST, Updated 3 months ago

पटना। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले ताना-बाना बुनना शुरू हो चुका है। दिल्ली जीतने के बाद अब भाजपा की नजरें बिहार पर टिक गई है। आज शाम 4 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा, जिसमें कुल 7 मंत्री शपथ ले। ये सभी मंत्री भाजपा कोटे के हैं। पहले चर्चा थी कि बीजेपी के कोटे से 3 और जद्दी से दो मंत्री बनेंगे लेकिन अब साफ़ हो गया है कि सभी 7 नेता भाजपा के रहेंगे। इस तरह से नीतीश कुमार ने बड़ा दिल दिखाते हुए बीजेपी के दोनों हाथों में लड्डू दे दिए।

नीतीश ने भाजपा के दोनों हाथों में दिए लड्डू

अभी नीतीश कैबिनेट में 29 मंत्री हैं। इसमें भाजपा से 14 और जदयू से 13 और हम से एक मंत्री हैं। एक मंत्री पद निर्दलीय को दिया गया है। बचे हुए 7 पद पर भाजपा के नेता मंत्री बनेंगे। इस तरह से मंत्रियों की संख्या 21 हो जाएगी। कहा जा रहा है कि भाजपा यह संदेश देने में जुटी हुई है कि भले सीएम जदयू से है लेकिन सरकार में वजनदार भाजपा रहेगी। साथ में ये चर्चा भी हो रही है कि क्या बीजेपी ने नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई बना दिया है। शायद यही वजह है कि भाजपा कोटे से 7 मंत्री बनाए जाने पर वो राजी हो गए।

ये नेता बनेंगे मंत्री

बीजेपी के संभावित मंत्रियों में राजपूत, भूमिहार, कुर्मी, कुशवाहा, दलित और वैश्य समाज से चेहरे को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। जिन नामों की चर्चा हो रही है, उसमें राजू सिंह, जीवेश मिश्रा,संजय सरावगी, मोतीलाल, विजय मंडल और कृष्ण कुमार मंटू का नाम शामिल हैं। इसके अलावा तारकिशोर प्रसाद और कविता पासवान का नाम भी चर्चा में है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की मुहर के बाद सारा फैसला लिया जाएगा।

सोशल इंजीनियरिंग का ताना-बाना

विजय कुमार मंडल सिकटी विधायक से विधायक हैं और मल्लाह जाति से आते हैं। मोती लाल प्रसाद रीगा से विधायक हैं और वैश्य हैं। जीवेश मिश्रा जाले से विधायक हैं और भूमिहार जाति से हैं। संजय सरावगी दरभंगा से विधायक हैं और वैश्य हैं। कृष्ण कुमार अमनौर से विधायक हैं और कुर्मी हैं। राजू सिंह साहिबगंज से विधायक हैं और राजपूत हैं। कविता पासवान दलित विधायक हैं और महिला होने के नाते उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।

 

नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, राजपूत-भूमिहार-कुर्मी-कुशवाहा सबको साधेगी NDA