• होम
  • राज्य
  • गौर से देखिए यही है नागपुर का राक्षस फहीम खान, भीड़ को उकसाकर जला डाला पूरा शहर, दरिंदे ने महिला अफसर से की थी छेड़खानी

गौर से देखिए यही है नागपुर का राक्षस फहीम खान, भीड़ को उकसाकर जला डाला पूरा शहर, दरिंदे ने महिला अफसर से की थी छेड़खानी

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार रात में हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Nagpur Violence
inkhbar News
  • March 19, 2025 1:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 month ago

Nagpur Violence: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर सोमवार रात में हुए हिंसा में 50 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में 51 लोगों के खिलाफ FIR की गई है। इसी बीच इस दंगे के मास्टरमाइंड की असली तस्वीर सामने आ गई है। पुलिस के अनुसार फहीम खान ने 500 से ज्यादा लोगों को इक्कट्ठा किया था।

अंधेरे का उठाया फायदा

मास्टरमाइंड फहीम खान ने लोगों को भड़काया और करीब 500 लोगों को पुलिस स्टेशन पर इकट्ठा कर दिया। नागपुर के गणेशपेठ पुलिस स्टेशन में एफआईआर में फहीम खान के नाम का खुलासा हुआ है। FIR के मुताबिक मुस्लिम भीड़ ने अंधेरे का फायदा उठाकर महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़खानी भी की। फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी का नागपुर अध्यक्ष है। उसने भी भीड़ से कहा था कुल्हाड़ी, पत्थर और लाठियां इक्कट्ठा रखने के लिए।

दंगा प्रभावित इलाके में रूट मार्च

इधर मंगलवार देर रात पुलिस ने दंगा प्रभावित इलाके में रूट मार्च निकाला। इस हिंसा को लेकर सियासी दलों में आरोप-प्रत्यारोप जारी है। इस मामले में महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि इसे हम दंगा नहीं कह सकते क्योंकि यह पूरी तरह से सुनियोजित था। कुछ खास घरों और दुकानों को निशाना बनाया गया। जानबूझकर कुछ लोगों ने अफवाहें फैलाई कि धार्मिक चीजें जलाई गईं, जबकि ऐसा कुछ हुआ ही नहीं था।

 

नागपुर जलाकर भी नहीं मिला चैन! दंगे के बीच महिला पुलिसकर्मी के कपड़े उतारने लगी मुस्लिम भीड़, शर्मसार हुआ शिवाजी का महाराष्ट्र

आलमगीर औरंगजेब जिंदाबाद का नारा लगाते थाने घेरने पहुंच गई मुस्लिमों की भीड़, नागपुर पुलिस ने सबको ठंडा कर दिया