महाराष्ट्र के विधायक तानाजी सावंत ने जब दावा किया कि उनके बेटा लापता हो गया है, तो पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। जब जांच की गई तो कहानी कुछ और ही निकल कर आई।
मुंबई। शिंदे शिवसेना के विधायक तानाजी सावंत ने पूरे महाराष्ट्र का सनसनी फैला दी, जब उन्होंने पुलिस को ये जानकारी दी कि उनका बेटा किडनैप हो गया। पुलिस ने भी मामला दर्ज किया। पूरे दिन जांच करने के बाद उनका बेटा ऋषिकेश सावंत खुद ही घर वापस गया। जब असली बात सामने आई तो पुलिस ने अपना माथा पकड़ लिया। दरअसल, विधायक सावंत ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके बेटे ऋषिराज सावंत को 4 किडनैपर्स ने स्विफ्ट गाड़ी में बैठाकर ले गए और फ्लाइट से उसे कहीं भेज दिया।
पुलिस को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया और तुरंत विमान कंपनी से संपर्क किया गया। मामला विधायक का था इसलिए फ्लाइट को वापस पुणे लैंड करवाया गया। पुणे के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया, ‘तानाजी सावंत ने उन्हें बताया कि दो लोग उनके बेटे को जबरन बैंकॉक, थाईलैंड की फ्लाइट में ले गए, जिसके बाद डीजीसीए से संपर्क किया गया और फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।’ इसके बाद कुछ अलग कहानी निकल कर सामने आई।
तानाजी सावंत आनन-फानन में अपने बेटे के अपहरण की शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास पहुंचे, बाद में पता चला कि वह घर में किसी विवाद के चलते नाराज था, जिसके चलते वह प्राइवेट जेट में दोस्तों के साथ घूमने जा रहा था। ऋषिराज सावंत के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। हालांकि, तानाजी सावंत ने पत्रकारों से कहा, ‘ऋषिराज के साथ आए दो लोग अजनबी नहीं हैं। मैं जानता हूं कि वे उसके दोस्त हैं। अभी तक मुझे नहीं पता कि वह मुझे या किसी अन्य परिवार के सदस्य को बताए बिना कैंपस से कैसे और क्यों चला गया।’ इस तरह विधायक का जल्दबाजी में किया गया दावा महाराष्ट्र में बड़े ड्रामे की वजह बन गया।
ये भी पढ़ेंः- पंजाब के आप विधायकों की बैठक से पहले नाराज माननीय दिल्ली पहुंचे, दिया संदेश CM बदलो नहीं तो…
ओखला का शेर बना भीगी बिल्ली, पुलिस ने मारा घर पर छापा, अमानतुल्लाह होंगे गिरफ्तार!