Seema Haidar: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने अपने चारों बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजने की मांग की है। उसने कहा कि जब वीजा लेकर गए लोगों को भारत से वापस भेजा जा रहा है तो फिर अवैध तरीके से रह रही सीमा पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया जा रहा। सीमा के पास मेरे बच्चे हैं, जो पाकिस्तानी हैं। उन्हें भी पाकिस्तान वापस भेज दिया जाए।
सीमा की तरफ इशारा करते हुए गुलाम ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत में कुछ बड़ा होने वाला है। ये बड़ी साजिश है। भारत में सीमा दो साल से गैर-कानूनी तरीके से रह रही है। उसको सबसे पहले जेल भेजा जाए। वकील एपी सिंह भरत का दुश्मन है, उसको सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सीमा के साथ मेरा अब तक तलाक नहीं हुआ है। वो अभी भी मेरी पत्नी है, मेरे निकाह में है। दो साल से मैं इंसाफ के लिए चिल्ला रहा हूं और वहां सीमा अवैध तरीके से सचिन के साथ रह रही है।
सीमा अभी गौतमबुद्ध नगर के रबूपुरा गांव में अपने पति सचिन मीणा के साथ रह रही है। सीमा ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। सीमा का कहना है कि सचिन से शादी करने के बाद उसने हिन्दू धर्म अपना लिया है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जैकोबाबाद की रहने वाली सीमा अपने पति को छोड़कर 4 बच्चों को लेकर इंडिया आई थी। पब्जी खेलने के दौरान उसे प्यार हो गया था। सीमा के अवैध रूप से घुसने का केस अभी कोर्ट में चल रहा है।