अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हसनपुर तहसील में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी दीपक अग्रवाल और ममता अग्रवाल के एकलौते बेटे मुस्लिम लड़की से शादी कर ली है।
लखनऊ। यूपी के अमरोहा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हसनपुर तहसील में रहने वाले एक कपड़ा व्यापारी दीपक अग्रवाल और ममता अग्रवाल के एकलौते बेटे मुस्लिम लड़की से शादी कर ली है। हैरानी की बात ये है कि मां-बाप को सोशल मीडिया के माध्यम से बेटे के निकाह की खबर मिली। युवक ने इस्लाम कबूल कर लिया है। सोशल मीडिया पर लड़के के निकाह की तस्वीरें वायरल हो रही है।
वायरल हो रहे फोटो में कार्तिक इस्लाम अपनाते हुए दिख रहा। इसके बाद उसने युवती के साथ निकाह पढ़ लिया। मां-बाप को शादी के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। सोशल मीडिया से जब उन्हें बेटे के निकाह के बारे में मालूम चला तो दोनों हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि कार्तिक का पिछले कुछ सालों से एक मुस्लिम लड़की से चक्कर चल रहा था। उसने हैदराबाद जाकर निकाह कर लिया और धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपना लिया।
लोगों को ज्यादा ताज्जुब इस बात से भी हो रहा है कि कार्तिक अग्रवाल के परिवार का संबंध हिंदू संगठन से है। पूरा परिवार संगठन में काफी सक्रिय है। कार्तिक के दादा अपने समय में बड़े हिंदूवादी चेहरे थे। परिवार रामजन्मभूमि आंदोलन से भी जुड़ा रहा है। ऐसे में बेटे की इस हरकत से पूरा परिवार हिल गया है। कार्तिक के माता-पिता के लड़की पर आरोप लगाया है कि उसने ही उनके बेटे को लव जिहाद में फंसाया है। परिवार अपने बेटे को वापस लाने के लिए गुहार लगा रहा है।
यूपी विधानसभा में महाबवाल! योगी से भिड़ गए सपा विधायक, बेड़ियों में जकड़े नेताओं ने काटा ग़दर
एक तीर से दलित और देहात दोनों साधेगी बीजेपी, DU का यह छात्र बनेगा दिल्ली का मुख्यमंत्री!