Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, दमकल की 16 गाड़ियां कर रही मशक्कत

दिल्ली के बवाना में प्लास्टिक की फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा, दमकल की 16 गाड़ियां कर रही मशक्कत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सोमवार सुबह दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

Advertisement
Major accident
  • February 3, 2025 1:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 6 days ago

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में सोमवार सुबह दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। गनीमत है कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कड़ी मशक्कत कर रहे

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने से चारों तरफ हड़कंप मच गया है। यहां सोमवार सुबह प्लास्टिक फाइल बनाने वाली फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की 16 गाड़ियां लेकर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

फैक्ट्री में भारी नुकसान

बता दें कि इस हादसे के बाद फैक्ट्री में भारी नुकसान हुआ है, परंतु आग लगने से किसी के जानमाल को क्षति पहुंचने की जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन इस घटना के पीछे की वजह जानने के लिए मामले की जांच में जुट गया है। अब तक आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाने में घंटों लग गए। इसके अलावा घटनास्थल की विभाग लगातार जांच में भी जुटा हुआ है।

Also Read…

बॉयफ्रेंड का सिर से नहीं उतर रहा था भूत, मां ने तंग आकर बेटी के खाने में मिला दिया जहर, फिर जो हुआ…


Advertisement