मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर और 10 अन्य के खिलाफ हॉटस्टार के दफ्तर में हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
मुंबई: मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमेय खोपकर और 10 अन्य के खिलाफ हॉटस्टार के दफ्तर में हंगामा करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 223, 189(1)(1) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1)/135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने हॉटस्टार के दफ्तर में हंगामा किया। हॉटस्टार ओटीटी पर क्रिकेट मैचों की कमेंट्री कई भाषाओं में की जा रही है, लेकिन मराठी भाषा में नहीं। मराठी में भी कमेंट्री की मांग को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता हॉटस्टार के दफ्तर पहुंचे थे।
हॉटस्टार को एक लिखित आवेदन दिया गया, जिसमें मराठी भाषा में कमेंट्री शुरू करने की अपील की गई। कहा गया कि जियोस्टार पर क्रिकेट मैचों की कमेंट्री हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, पंजाबी, हरियाणवी, भोजपुरी जैसी भाषाओं में की जा रही है, लेकिन मराठी भाषा की अनदेखी की जा रही है। मराठी भाषा का लोगों के दिलों में खास स्थान है।
अधिकारियों और मनसे कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत हुई। उनकी बात सुनने के बाद अधिकारी कार्यालय के अंदर चले गए और वापस नहीं लौटे, जिससे मनसे कार्यकर्ता भड़क गए और कार्यालय में घुसने की कोशिश भी की।
जब हॉटस्टार के अधिकारी मनसे नेताओं से नहीं मिले तो मनसे कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया, जिसके बाद हॉटस्टार के अधिकारी लिखित पत्र लेकर आए और कहा कि मनसे की मांगें पूरी की जाएंगी। मराठी भाषा के प्रति प्रेम के कारण मनसे का उग्र रूप अक्सर देखने को मिलता है और वे कानून को भी अपने हाथ में लेते नजर आए हैं। पिछले साल मनसे कार्यकर्ताओं ने हिंदी बोलने पर एक वेटर की पिटाई कर दी थी।
यह भी पढ़ें :-
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास , ICC ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ बनने वाले पहला गेंदबाज
रोहित शर्मा ने सुनील गावस्कर पर किया अटैक, BCCI से कह दी ये बात ….
श्रीलंकाई नौसैनिकों ने भारतीय मछुआरों पर की गोलीबारी, कई लोग घायल
दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को मिला 6 दिन का परोल, जेल प्रशासन को पैसे देने होंगे एडवांस
ड्रैगन ने DeepSeek के नाम पर नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में की गंदी हरकत, जो कभी न सुधरे वो चीन