• होम
  • राज्य
  • अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधिकारी ने महिला को दिया अवार्ड देने का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधिकारी ने महिला को दिया अवार्ड देने का झांसा, फिर बनाया हवस का शिकार

महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, गेवराई तालुका की रहने वाली महिला किसी काम से पाटोदा पुलिस थाने आती-जाती थी, जहां उसकी मुलाकात उद्धव गडकर से हुई।

police officer raped a women
  • March 9, 2025 2:53 pm Asia/KolkataIST, Updated 1 week ago

मुंबई: महाराष्ट्र के बीड जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस अधिकारी पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला दिवस के मौके पर सम्मान समारोह के बहाने पाटोदा थाने के अधिकारी उद्धव गडकर ने महिला को बुलाया और उसके साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

सम्मान के नाम पर किया दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार, गेवराई तालुका की रहने वाली महिला किसी काम से पाटोदा पुलिस थाने आती-जाती थी, जहां उसकी मुलाकात उद्धव गडकर से हुई। दोनों के बीच फोन नंबर भी शेयर हुए और बातचीत होने लगी। महिला दिवस के अवसर पर आरोपी ने महिला को सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बुलाया। जब वह वहां पहुंची, तो आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया।

महिला को दी धमकी

पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चोरी के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद महिला किसी तरह बचकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता दोपहर करीब 1 बजे पाटोदा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक बालकृष्ण हंगुडे पाटिल ने पाटोदा थाने का दौरा किया और जांच के आदेश दिए। शाम को पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद आरोपी पुलिस अधिकारी उद्धव गडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: बिलावर के लोगों ने विधायक जी की कर डाली ऐसी खातिरदारी, जीवन भर याद रखेंगे, Video देखकर चौंक जाएंगे!