Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • महाराष्ट्र: पुलिस थाने के अंदर शिवनेता नेता को गोली मारने वाला आरोपी भाजपा विधायक गिरफ्तार

महाराष्ट्र: पुलिस थाने के अंदर शिवनेता नेता को गोली मारने वाला आरोपी भाजपा विधायक गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पुलिस थाने के परिसर में शिवनेता नेता को गोली मारने वाला आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस थाने के परिसर में दो फरवरी देर रात गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी में शिवसेना शिंदे गुट के स्थानीय नेता समेत […]

Advertisement
Firing at thane police station
  • February 3, 2024 8:44 am Asia/KolkataIST, Updated 12 months ago

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के पुलिस थाने के परिसर में शिवनेता नेता को गोली मारने वाला आरोपी भाजपा विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस थाने के परिसर में दो फरवरी देर रात गोलीबारी की घटना हुई है. इस गोलीबारी में शिवसेना शिंदे गुट के स्थानीय नेता समेत दो लोग घायल हुए हैं. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में रात करीब 10 बजे के बाद गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में शिवसेना शिंदे गुट के नेता महेश गायकवाड़ घायल हुए हैं. ठाणे शहर के एक हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ दो फरवरी को हिल लाइन पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल जगताप के हॉल में बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ और उनके समर्थकों पर अचानक गोलियां चला दीं. इसमें महेश गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनका उपचार ठाणे के ज्यूपिटर हॉस्पिटल में चल रहा है।

डीसीपी सुधाकर पठारे ने क्या कहा?

वहीं इस संबंध में डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि महेश गायकवाड और गणपत गायकवाड के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई. इसके बाद वे शिकायत करने थाने आ गए. तभी बीच बहस हो गई और गणपत गायकवाड ने महेश गायकवाड और उसके लोगों पर अचानक गोली चला दी. इसमें 2 लोग घायल हो गए हैं. फिलहाल इस घटना की जांच चल रही है।


Advertisement