Sunday, June 4, 2023

Sikkim: दूत बनकर भारतीय सेना ने 1000 पर्यटकों की बचाई जान, भारी हिमपात में फंस गए थे

गंगटोक। भारी बर्फभारी के बीच पूर्वी सिक्कीम के ऊपरी इलाके में फंसे 1000 पर्यटकों को भारतीय सेना ने रेस्क्यू किया है। दूत बनकर आए भारतीय सेना के जवान ने 1000 फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

बर्फभारी के चलते पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित

जिम्मेदार अधिकारियों ने बताया है कि बुधवार को दोपहर के बाद नाथू ला, सोमगो (छांगू) झील और उसके आसपास के इलाकों में भारी बर्फभारी हुई थी। इस बर्फभारी के कारण यहां का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था। ऐसे में यहां पर पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी और 1000 से अधिक पर्यटक यहां पर फंस गए थे। इसके बाद भारतीय सेना के जवानों ने पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाकों में फंसे 1000 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

15 किमी. एरिया में फंसे थे सभी

आला अधिकारियों की माने तो यहां पर भारी बर्फभारी के चलते वाहन चलाना मुश्किल हो गया था। इसी कारण 15 किलोमीटर के इलाके में 1000 से अधिक पर्यटक और लगभल 200 वाहन फंस गए थे। खबरो के अनुसार इस इलाके में तैनात सैनिकों ने तुरंत बचाव कार्य शुरु कर दिया और आठ घंटे तक अभियान चला कर पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर ले गए। इसके अलावा पर्यटकों को आवास, गर्म भोजन, गर्म कपड़े और महत्वपूर्ण चिकित्सा की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Latest news