कोल्हापुर के शाहूवाड़ी में नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में इस केस को दर्ज किया। मामले की जांच जारी है।
नई दिल्ली। कोल्हापुर के शाहूवाड़ी में नाबालिग बेटी के साथ सौतेले पिता ने कई महीनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में इस केस को दर्ज किया। बता दें पीड़िता चार महीने की गर्भवती है। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने तुरंत इस केस को दर्ज कर लिया है। शाहूवाड़ी के एक छोटे से गांव में रहने वाले इस परिवार का जीवन देखने में साधारण लग रहा था। महिला को लगा था की दूसरी शादी के बाद उसका जीवन सुधर जाएगा। वो अपने दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे के साथ रहती थी। लेकिन यह घटना परिवार के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं थी।
जब घर में कोई नहीं होता था, खासकर मां और भाई के बाहर होने पर वह अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। वह लड़की को लगातार जान से मारने की धमकियां देता था। केवल लड़की ही नही, बल्कि उसकी मां और भाई को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर वह उसे चुप रहने पर मजबूर करता था।
लंबे समय तक ये सब सहने के बाद जब दर्द असहनीय हो गया, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी। मां के लिए यह खबर किसी बुरे सपने से कम नहीं थी। मेडिकल जांच में यह पता चला कि लड़की चार महीने की गर्भवती भी है, जिससे पूरा परिवार सदमे में चला गया। पीड़िता की मां बिना समय गंवाए अपनी बेटी को लेकर शाहूवाड़ी पुलिस स्टेशन गई और पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की। आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जाएगी। पीड़िता को तत्काल मेडिकल सहायता और काउंसलिंग की सुविधा कराई गई है।
Also Read- डॉक्टर बिटिया को मिल गया न्याय…,रेप-मर्डर मामले में संजय रॉय को मिली उम्र कैद